4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Law college: एलएलबी प्रथम वर्ष के प्रवेश जारी, स्टूडेंट्स 9 तक भरें फार्म

सत्र 2019-20 में प्रथम वर्ष में प्रवेश जारी हैं। कॉलेज में 240 सीट पर प्रवेश होने हैं।

Google source verification

अजमेर. लॉ कॉलेज (law college) में प्रथम वर्ष के दाखिले जारी हैं। मंगलवार को भी विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म (online form) डाउनलोड किए। इन्हें भरकर हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा कराने का दौर जारी है।

Read More: MDSU: चार महीने बाद परीक्षाएं, फार्म का नहीं अता-पता

बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने हाल में कॉलेज को एलएलबी प्रथम वर्ष (first year admission) में प्रवेश की अनुमति दी है। सत्र 2019-20 में प्रथम वर्ष में प्रवेश (admission process) जारी हैं। कॉलेज में 240 सीट पर प्रवेश होने हैं।

Read More: Failure: एक्सपर्ट को ना किराया ना पारिश्रमिक, यूं कौन देगा मुफ्त में कोचिंग

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विभा शर्मा ने बताया कि भरे हुए फार्म की हार्ड कॉपी (hard copy) 9 नवंबर तक जमा (deposit) कराई जा सकेगी। फार्म के साथ दसवीं-बारहवीं की अंकतालिका-प्रमाण पत्र (documents), स्नातक/स्नातकोत्तर स्तर की अंकतालिका, अंतिम संस्थान की टीसी-सीसी (TC AND CC), जाति प्रमाम पत्र, नियोक्ता का अनापत्ति प्रमाण पत्र (सेवारत होने की स्थिति में) और अन्य दस्तावेज जरूरी होंगे।

Read More: MDSU: अब दीक्षांत समारोह की तैयारी में जुटेगा विश्वविद्यालय

यह रहेगा कार्यक्रम
अस्थाई वरीयता सूची-13 नवंबर
अस्थाई वरीयता सूची में आपत्ति-14 नवंबर
प्रवेश दस्तावेज सत्यापन और शुल्क-14 से 16 नवंबर
प्रथम वर्ष की कक्षाएं-18 नवंबर

Read More: जनाना अस्पताल फोरलेन सडक़ का दूसरा चरण जल्द होगा शुरू

इंटर कॉलेज कल्चर प्रोग्राम और छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन जल्द

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) में अन्तर कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम (आईसीसीसी) और छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन जल्द होगा। प्रशासन और विद्यार्थी तैयारियों में जुट गए हैं।

युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के उ²ेश्य से महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष अन्तर कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसमें शास्त्रीय एवं पाश्चात्य गायन (एकल) एकल और युगल गीत, नृत्य,एकल (वाद्य यंत्र) वाद्य यंत्र, समूह नृत्य, स्पॉट पेंटिंग, माइम, वाद-विवाद सहित अन्य प्रतियोगिताएं (events) शामिल हैं। इसमें विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार वाले अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा और नागौर जिले के कॉलेज की टीम भाग लेती हैं। यह प्रतियोगिता नवंबर के दूसरे पखवाड़े में कराई जाएगी। डीन छात्र कल्याण प्रो. प्रवीण माथुर सहित प्रशासन तैयारियों जुट गया है। मालूम हो कि पिछले साल कुलपति के कामकाज पर रोक के चलते प्रतियोगिता (ICCC) नहीं हो पाई थी।

Read More: अगले वर्ष की भर्तियों का कलैंडर, आयोग के लिए होगी चुनौती