
वकीलों ने किया सैशन कोर्ट में पारीक का अभिनंदन
जिला एवं सत्र न्यायालय अजमेर के सिस्टम ऑफिसर अभिषेक पारीक के कौन बनेगा करोड़पति में साढ़े 12 लाख रुपए जीतने पर उनका बुधवार को न्यायालय में अभिनंदन किया गया। वकीलों ने पारीक को साफा पहनाकर व बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विवेक पाराशर, राजेन्द्र सिंह राठौड़, राजेश ईनाणी, बृजेश पांडे, रूपेंद्र परिहार, संदीप माथुर, सुनील राठौड़ आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पारीक ने कार्यक्रम में 12.50 लाख रुपए जीते। इसके बाद 25 लाख के सवाल पर उन्होंने क्विट कर लिया।
पारीक ने बताया कि दिवाली स्पेशल में वह वाइल्ड कार्ड से केबीसी में हॉट सीट के पात्र बने। शूटिंग में दो बार उन्हें अमिताभ बच्चन से मिलने का अवसर मिला। पहली बार हूटर बजने के बाद अगले दिन की शूटिंग में उन्हें फिर बुलाया। उन्होंने जब अपना नाम बताया तो वह बोले यह नाम याद रहेगा। उनके घर में भी एक अभिषेक है।
जिला एवं सत्र न्यायालय अजमेर के सिस्टम ऑफिसर अभिषेक पारीक के कौन बनेगा करोड़पति में साढ़े 12 लाख रुपए जीतने पर उनका बुधवार को न्यायालय में अभिनंदन किया गया।
Published on:
20 Dec 2023 10:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
