
अजमेर के इस गांव में मंडरा रहा है तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
अजमेर. नारेली के निकटवर्ती गुढ़ा गांव में तेंदुआ (leopard) नजर आया। ग्रामीणों की मानें तो बीते दो-तीन दिन से तेंदुए की हलचल बनी हुई है। वह कुछ लोगों के वाहनों के सामने भी आया लेकिन झाडिय़ों में दुबक गया। इससे गांव और आसपास के इलाके में दहशत बनी हुई है।
नारेली के निकट गुढ़ा गांव में तेंदुए दिखने से लोग भयभीत हो गए। कुछ ट्रेक्टर और बाइक चालकों को वह रोड पर खड़ा नजर आया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ पिछले दो-तीन दिन से इलाके में मंडरा रहा है। वह आसपास की झाडिय़ों में दुबका हुआ है। कुछ लोगों ने टॉर्च की रोशनी में उसकी चमकीली आंखें भी दिखने का दावा किया है।
किया टीम को रवाना
तेंदुआ दिखने की सूचना मिलते ही उप वन संरक्षक सुदीप कौर ने टीम को शुक्रवार रात गुढ़ा के लिए रवाना किया। टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। देर रात तक टीम वहीं तैनात रही। विभाग की टीम जरूरत पडऩे पर पिंजरा भी लगाएगी लेकिन शनिवार सुबह ही इसकी व्यवस्था होगी। कुछ ग्रामीण बता रहे शेर
ग्रामीणों में तेंदुआ और शेर को लेकर असमजंस की स्थिति बनी हुई है। कुछ ग्रामीणों ने उसके सिर पर घने बाल और मुंह शेर जैसा बड़ा बताया। वहीं कुछ इसे तेंदुआ बता रहे हैं।
-----------------
फैक्ट फाइल..
साल 2016 में अप्रेल-मई में तारागढ़ की पहाडिय़ों में दिखा था तेंदुआ
साल 2017 में नारेली क्षेत्र में दिखा था तेंदुआ
साल 2019 में जुलाई-अगस्त में नारेली के निकट रोड एक्सीडेंट में तेंदुआ मिला था मृत
Published on:
23 Nov 2019, 8:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.