30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किस्मत का खेल : यहां 17 वोट वाली निर्दलीय की भी लग सकती है लॉटरी

nikay chunav news : प्रदेश की सबसे छोटी नसीराबाद नगर पालिका में मुकाबला रोचक हो गया है। मात्र 17 वोट लेकर निर्दलीय के रूप में जीतने वाली शारदा मित्तलवाल ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के 10-10 प्रत्याशी हो गई। अब लॉटरी में किसी की भी किस्मत खुल सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 22 Nov 2019, 11:07 PM IST

किस्मत का खेल : यहां 17 वोट वाली निर्दलीय की भी लग सकती है लॉटरी

किस्मत का खेल : यहां 17 वोट वाली निर्दलीय की भी लग सकती है लॉटरी

नसीराबाद. नगर पालिका (nagar palika) अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को भरे गए तीन नामांकनों में से एक शुक्रवार को जांच के बाद खारिज कर दिया गया। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार भाजपा (bjp) की ओर से नामांकन भरने वाली प्रत्याशी सरोज बिस्सा को पार्टी की ओर से अधिकृत चुनाव चिह्न आवंटित नहीं किए जाने से निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन खारिज कर दिया। जांच के बाद दो नामांकन भाजपा प्रत्याशी अनिता मित्तल व कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी शारदा मित्तलवाल का सही पाया गया। मित्तलवाल वार्ड संख्या 4 में निर्दलीय खड़ी हुई। उन्हें 17 वोट मिले लेकिन भाजपा के 10 और कांग्रेस के 8 प्रत्याशी जीतने से दोनों को ही बहुमत नहीं मिला। ऐसे में भाजपा को एक और कांग्रेस को 3 प्रत्याशियों की जरूरत पड़ी। किस्मत के खेल में जीत कर आए दोनों ही प्रत्याशी कांग्रेस में चले गए। अब कांग्रेस और भाजपा के 10-10 प्रत्याशी होने से मुकाबला रोचक हो गया है। कांग्रेस की लॉटरी लगती है तो मित्तलवाल का नगर पालिका अध्यक्ष बनना तय है।

READ MORE : पार्षद का टिकट नहीं मिला तो भाजपा नेता कटारिया का पकड़ा गिरेबां...देखें वीडियो

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार दोनों ही प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। जांच के बाद अब भाजपा प्रत्याशी अनिता मित्तल व कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी शारदा मित्तलवाल के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों के पास दस-दस वोट हैं। वहीं पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से कमल किशोर पाठक तथा निर्दलीय रविकान्त पाराशर मैदान में हैं।

READ MORE : घूंघट में मनुहार, वोट म्हाने ही दिज्यो सा


नाम वापसी का आज अंतिम दिन

अजमेर. जिले के ब्यावर, नसीराबाद एवं पुष्कर नगर निकाय प्रमुख पद के लिए प्राप्त तथा सही पाए गए नामांकन पत्रों मे से नाम वापसी शनिवार हो सकेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थिता वापस लेने का समय समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 26 नवंबर को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतगणना 26 नवंबर को मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी।
उपाध्यक्ष के पदों के लिए निर्वाचन की तिथि 27 नवंबर है। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक प्रात: 10 बजे प्रारंभ होगीए नामांकन पत्रों का प्रस्तुतिकरण प्रात: 11 बजे नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रात: 11.30 बजे, अभ्यर्थिता वापसी दोपहर 2 बजे तक और मतदान यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक और मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी।