8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुष्कर सरोवर में डूबी महिला को जिन्दा बचाया

नागौर जिले के खोड़वा (खींवसर) निवासी थी महिला

less than 1 minute read
Google source verification
पुष्कर सरोवर में डूबी महिला को जिन्दा बचाया

पुष्कर सरोवर में डूबी महिला को जिन्दा बचाया

अजमेर. पुष्कर (Pushkar) सरोवर में स्नान करने के दौरान पानी में डूबी महिला को एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम की तत्परता से बचा लिया गया। टीम की ओर से तत्काल प्राथमिक उपचार कर उसकी जान बचा ली गई।

ई कंपनी एसडीआरएफ के कंपनी कमाण्डर तेजराज सिंह खरोडिय़ा के अनुसार बुधवार दोपहर ४ बजे पुष्कर सरोवर के जनाना घाट के निकट नागौर(Nagaur) जिले के खींवसर तहसील के गांव खोडवा निवासी महिला प्रभा देवी (४०) पत्नी परसाराम जाट डूब गई। जहां घाट पर रेस्क्यू टीम ने महिला को डूबने पर जीवित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। बाद में महिला को स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।

Read More : विदेशी पर्यटकों में प्रदूषण का डर !

रेस्क्यू टीम की सजगता आई काम

पुष्कर मेले में सरोवर के घाटों पर भीड़भाड़ के मध्य स्नान करने के दौरान महिला के डूबने की जानकारी मिलते ही ई कम्पनी राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) के रेस्क्यू दल ने सरोवर में छलांग लगा दी और पानी में डूबी महिला को तत्काल बाहर निकाल लिया। सरोवर से निकालते ही टीम ने महिला के पेट से पानी को बाहर निकालने का प्राथमिक उपचार किया। इसके चलते महिला की जान बच गई। रेस्क्यू टीम की सजगता नहीं होने पर महिला की मौत हो सकती थी।