3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करना है एलएलबी कोर्स तो भरें 15 तक फार्म, वरना पछताना पड़ेगा साल भर

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Google source verification
law college admission

law college admission

अजमेर.

लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष के प्रवेश शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी 15 नवम्बर तक ऑनलाइन फार्म भरकर कॉलेज में जमा करा सकेंगे। उधर प्राचार्य सहित दो शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर कॉलेज की समस्याएं बढ़ गई है।

बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने कॉलेज शिक्षा आयुक्त आशुतोष ए.टी. पेडणेकर को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है अजमेर सहित अन्य कॉलेज सत्र 2018-19 में प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रारंभ कर सकेंगे। इसको लेकर निदेशालय ने कॉलेज को पत्र भेजा है। इसमें 15 दिन में प्रवेश कार्य पूरा करने को कहा गया है। मालूम हो कि कॉलेज में 240 सीट पर प्रवेश होने हैं।

ऑनलाइन फार्म भरने शुरू
प्राचार्य डॉ. डी. के. सिंह ने बताया कि विद्यार्थी कॉलेज शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। दिवाली, रविवार और अन्य अवकाश को छोडकऱ फार्म 15 नवम्बर को दोपहर 2 बजे जमा किए जाएंगे। वरीयतासूची 19 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे जारी होगी। दस्तावेज का सत्यापन और फीस 19 से 21 नवंबर तक जमा होगी। प्रतीक्षा सूची से दिए गए प्रवेश की सूची 22 नवम्बर और एससी-एसटी के रिक्

चुनाव ड्यूटी में स्टाफ
प्राचार्य डॉ. डी. के. सिंह, रीडर डॉ. आर. एन. चौधरी और आर. सी. मीणा की विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी है। इन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट पद पर लगाया गया है। कॉलेज में महज दो नवनियुक्त व्याख्याता हैं। इधर प्रथम वर्ष की प्रवेश अधिसूचना, हार्ड कॉपी और फीस जमा कराने से जुड़ा कार्यक्रम जारी करना है। कॉलेज में दिवाली की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। स्टाफ के चुनाव ड्यूटी में होने से प्रथम वर्ष के प्रवेश कार्य में तकनीकी समस्या होना तय है।

Story Loader