30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Local body poll: ब्यावर में चुनाव के बाद चले जमकर लात-घूंसे,  देखें वीडियो
Play video

Local body poll: ब्यावर में चुनाव के बाद चले जमकर लात-घूंसे, देखें वीडियो

यहां कार्यकर्ता भिड़ गए। बच्चों की तरह उनमें मारपीट हो गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 16 Nov 2019, 5:38 PM IST

अजमेर/ब्यावर.नगरपरिषद के पार्षद चुनाव के लिए मतदान शनिवार को मतदान हुआ। शाम पांच बजे जैसे ही मतदान खत्म हुआ यहां लात-घूंसे चल गए। सियासी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच नोंक-झोंक मारपीट में बदल गई। लोगों ने एकदूसरे पर कुर्सियां उठा लीं। इन्हें बड़ी मुश्किल से अलग किया गया।

Read More: Local body poll: घड़ी में बजे 5, बंद हुए पोलिंग बूथ के गेट

ब्यावर में एक लाख छह हजार छह सौ चालीस कुल मतदाता है। पार्षद के साठ पदों के लिए दौ सौ अठइस प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें उनसाठ भाजपाए उनसाठ कांग्रेसए पांच बसपा व एक सौ पांच निर्दलीय है। वार्ड संख्या तरेपन से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन अमानत राशि जमा नहीं कराने के कारण निरस्त हुआ। जबकि वार्ड सत्तावन से भाजपा उम्मीदवार की ओर से नामांकन दाखिल नहीं किया गया। शाम ५ बजे बाद ज्यों ही मतदान खत्म हुआ यहां कार्यकर्ता भिड़ गए। बच्चों की तरह उनमें मारपीट हो गई।

Read More:
निर्वाचन विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला उन्नीस नवम्बर को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में होने वाली मतगणना में होगा। इसके बाद सभापति पद के लिए लोकसूचना बीस नवम्बर को जारी होगी। इकीस नवम्बर तक नामांकन दाखिल होंगे। बाइस नवम्बर को नामंाकन पत्रों की जांच होगी। तेईस को नाम वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।

Read More: मतदान के समय ऐसा क्या हुआ जो पूरे केंद्र पर मच गई अफरा तफरी, अचानक लोग भागने लगे इधर-उधर

छब्बीस नवम्बर को सुबह दस बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना होगी। उप सभापति पद के लिए मतदान सत्ताइस नवम्बर को होगा।

Read More: पहले किया मतदान, फिर निभाई शादी की रस्में…देखें वीडियो