30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok sabha election 2019: खास वोट गुरू करेंगे मतदाताओं की हेल्प, यूं करेंगे अजमेर में कामकाज

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 28 Mar 2019, 9:45 AM IST

special vote guru

special vote guru

अजमेर.

अजमेर शहर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा मतदाताओं की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। जिला परिषद के माध्यम से नवनियुक्त होने वाले 550 से अधिक तृतीय श्रेणी शिक्षकों को अजमेर उत्तर एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में वोट गुरुके रूप में तैनात किया जाएगा। यह वोट गुरु बीएलओ के साथ मिलकर मतदाताओं के पास फोटोयुक्त पहचान पत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

कार्यग्रहण नहीं कर पाए

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि वोट गुरु के रूप में उन शिक्षकों को तैनात किया जा रहा है जिन्हें हाल ही में जिला परिषद के माध्यम से नियुक्ति मिली थी लेकिन आचार संहिता लग जाने के कारण वे कार्यग्रहण नहीं कर पाए।

यह वोट गुरु बीएलओ के साथ मिलकर काम करेंगे। जिला परिषद सीईओ एवं स्वीप प्रभारी गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वोट गुरु प्रत्येक बूथ पर तैनात होंगे। प्रत्येक के पास 30 से 40 घरों की जिम्मेदारी होगी। इस बार निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए है कि लोकसभा चुनाव में निर्वाचन विभाग की मतदाता पर्चियों के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाने पर ही मत देने दिया जाएगा। वोट गुरु यह तय करेंगे कि उनके क्षेत्र में प्रत्येक मतदाता के पास फोटोयुक्त पहचान पत्र हो। अगर किसी मतदाता के पास फोटोयुक्त पहचान पत्र नहीं है तो वोट गुरु मतदाता को पहचान-पत्र दिलाने के लिए सहायता करें।

अजमेर से पुष्कर तक मानव शृंखला 5 को
लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता के लिए जिला निर्वाचन विभाग एवं स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा 5 अप्रेल को मानव शृंखला बनाई जाएगी। इसमें जिले की विभिन्न स्कूल व कॉलेजों सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग से शृंखला बनाकर आगामी 29 अप्रेल को मतदान अवश्य करने का संदेश दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि मानव शृंखला अजमेर से शुरू होकर पुष्कर घाटी होते हुए पुष्कर तक बनाई जाएगी। इसमें जिले की विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, राजस्थान पुलिस, हाड़ारानी बटालियन, सरकारी विभागों, एनजीओ सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।