2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादीशुदा युवक ने प्रेमिका के साथ खाया जहर, अचेतावस्था में भी थामे रखा हाथ

एक प्रेमी युगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 13 May 2018, 10:00 AM IST

loce suicide

अजमेर। केकड़ी में कादेड़ा मार्ग पर एक प्रेमी युगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त सेवन के कारण दोनों की हालत गंभीर हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अजमेर रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) निवासी राजकुमार कीर (30) पुत्र कन्हैयालाल एवं जोरावरपुरा (गुलाबपुरा-भीलवाड़ा) निवासी टीना (25) पुत्री लोभचन्द कीर के मध्य लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

चार दिन पहले दोनों किसी को बताए बिना गुलाबपुरा से भाग गए। शनिवार को लडक़े के पिता को जानकारी मिली कि युवक-युवती को केकड़ी में देखा गया है। सूचना मिलने पर केकड़ी पहुंचे कन्हैयालाल ने दोनों को समझा-बुझाकर वापस गुलाबपुरा चलने के लिए राजी कर लिया।

देर शाम तीनों जने एक मोटर साइकिल पर बैठकर रवाना हो गए। कादेड़ा रोड पर टे्रचिंग यार्ड के समीप कन्हैयालाल बाइक रोक कर पेशाब करने चला गया। इसी दौरान दोनों ने पानी की बोतल में भरे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

देखते ही देखते दोनों को उल्टी शुरू हो गई। यह देखते ही कन्हैयालाल ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कन्हैयालाल व प्रेमी युगल को संभाला।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस 108 ने दोनों को राजकीय चिकित्साल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अजमेर रेफर कर दिया गया। सूचना पर केकड़ी थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और प्रेमी युवक के पिता कन्हैयालाल के बयान आदि लिए।

शादीशुदा है युवक
बताया जाता है कि युवक राजकुमार पहले से ही शादीशुदा है तथा युवती के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में भी पूरे परिवार को पहले से ही पता है। कन्हैयालाल के अनुसार दोनों जने किसी अन्य शहर में रहना चाहते थे। लेकिन युवती के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे।

युवक की हालत में सुधार नहीं
विषाक्त सेवन करने वाले प्रेमी युगल ने उपचार के दौरान एक दूसरे का हाथ थामे रखा। बताते है कि तुरन्त उपचार मिलने से युवती को तो जल्दी होश आ गया, लेकिन युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ। अचेतावस्था के बाद भी युवक-युवती एक दूसरे का हाथ थामे रहे।