पदमपुरा गांव में शनिवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। गांव में शादी वाले परिवार के अलावा नाममात्र के ग्रामीण दिखाई दिखाई दिए। शाम को बारात रवाना हुई इस दौरान भी परिवार और समाज के सदस्यों के अलावा कोई शामिल नहीं हुआ। पीडि़त परिवार और न ही ग्रामीणों ने धमकी देने वाले व्यक्ति का नाम बताया। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन किसी का पता नहीं चला।