
अजमेर @ पत्रिका। पारिवारिक कलह में आत्मदाह करने वाली विवाहिता ने बुधवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मकराना थाना पुलिस ने पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
थानाधिकारी छोटूलाल ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मंगलवार सुबह भर्ती करवाई गई मकराना निवासी तबस्सुम पत्नी शराफत अली ने यहां बर्न यूनिट में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पिता शकीर अहमद ने रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी तबस्सुम को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। मंगलवार सुबह झगड़े में उसकी बेटी को जलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।
केरोसिन उंड़ेल लगाई आग
मृतका की मां आमना ने बताया कि 8 साल पहले बेटी तबस्सुम का निकाह शराफत अली से हुआ। तब से ससुराल पक्ष की ओर से उसे परेशान किया जाता रहा। दामाद रोजगार के लिए विदेश गया हुआ है। मंगलवार को बेटी और उसकी जेठानी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। तबस्सुम को जेठानी व सास आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते थे। रोज-रोज के झगड़े से परेशान तबस्सुम ने केरोसीन उंड़ेल आत्मदाह कर लिया।
Published on:
03 Aug 2023 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
