21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Ajmer: बाहर आने-जाने पर पाबंदी से परेशान विवाहिता ने दी जान, 4 साल की बेटी से छीन गया मां का साया, ड्यूटी पर था पति

अजमेर में 25 साल की विवाहिता ने घर के बंद कमरे में आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका पति ड्यूटी पर था और घर में उसकी 4 साल बेटी और सास मौजूद थीं।
2 min read
Google source verification
Ajmer Woman Death Case

मृतका की फाइल फोटो: पत्रिका

Married Woman Committed Suicide: अजमेर के आदर्शनगर बालुपुरा रोड पर सोमवार दोपहर घर के बंद कमरे में 25 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी 4 साल की बेटी और सास घर में मौजूद थी। करीब 2 महीने पीहर में रहने के बाद वह 15 दिन पहले ही ससुराल लौटी थी। पीहर पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले फोन कॉल और घर से बाहर आने-जाने को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आदर्शनगर बालुपुरा रोड निवासी रूपकिशन की पत्नी निहारिका (25) सोमवार दोपहर कमरे में फंदे पर लटकी मिली। वारदात के समय पति रूपकिशन ड्यूटी पर था। वह बिजली सप्लायर कंपनी में कर्मचारी है। जबकि रेलवे से रिटायर्ड ससुर मोहनलाल घर से बाहर गए थे। घर में निहारिका, बेटी अक्षिता और सास मौजूद थी। काफी देर तक कमरा बंद देखकर परिजन ने आवाज दी तो जवाब नहीं मिलने पर अजमेर के आदर्शनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो निहारिका फंदे से लटकी मिली। कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पुलिस ने पीहर पक्ष की ओर से मुकदमा दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

2 महीने बाद लौटी थी ससुराल

पड़ताल में सामने आया कि पारिवारिक कलह के चलते निहारिका करीब 2 माह पहले बेटी के साथ पीहर चली गई थी। 15 दिन पहले पति रूपकिशन उसे लेने गया तो अगले दिन बड़ा भाई पीयूष उसे ससुराल छोड़ने आया था।

प्रताड़ना के लगाए आरोप

निहारिका की मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। रिपोर्ट में बताया कि ससुराल वाले निहारिका को आने वाले कॉल को लेकर टॉर्चर करते थे। बड़ी बहन प्रियंका के भी आने-जाने पर रोक थी। पति ने उसके घर से बाहर निकलने पर बंदिशें लगा रखी थीं। जिसके चलते वह काफी आहत थी। पुलिस ने मां की रिपोर्ट पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। घटना के बाद 4 साल की बच्ची से मां का साया छीन गया।

मंझली बेटी थी निहारिका

पड़ताल में आया कि गंज निवासी राजेन्द्र सिंह गडोरिया की 4 संतान में निहारिका मंझली थी। चार बहन भाइयों में निहारिका से बहन प्रियंका और भाई पीयूष बड़े थे जबकि यश सबसे छोटा था। पीयूष ने बताया कि 19 जुलाई को निहारिका खुशी-खुशी घर आई थी। यहां उसने नए सूट सिलवाने के लिए दिए थे।