19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC Exam Calendar : इस साल RPSC की 10 भर्ती परीक्षाएं शेष, अब 2,139 पदों के लिए होंगी परीक्षाएं

RPSC Exam Calendar : राजस्थान लोक सेवा आयोग के साल 2026 के कैलेंडर की 17,326 पदों की परीक्षाएं आयोजित कर चुका है। अब कैलेंडर में 10 भर्ती परीक्षाएं है। इनमें 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे।
2 min read
Google source verification
RPSC Exam Calendar 10 recruitment remaining this year 2139 posts Examinations

RPSC Exam Calendar : फोटो -AI

RPSC Exam Calendar : राजस्थान लोक सेवा आयोग इस साल के कैलेंडर की 17 हजार 326 पदों की परीक्षाएं आयोजित कर चुका है। अब कैलेंडर में 10 भर्ती परीक्षाएं बकाया है। इनमें 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने जनवरी-2026 से नवम्बर तक 12 हजार 143 पदों की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर गत वर्ष दिसम्बर में जारी किया था। इसके तहत चालू जुलाई तक डिप्टी कमांडेंट और लेक्चरर आयुष, कनिष्ठ रसायनज्ञ, सहायक विद्युत निरीक्षक सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती (मुख्य) परीक्षा, सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर, पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक कृषि अभियंता और प्राध्यापक, प्राध्यापक कृषि एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा (माध्यमिक शिक्षा) का आयोजन हो चुका है। अब इस साल की बकाया 2139 पदों की भर्ती के लिए 10 परीक्षाओं का आयोजन होगा।

अन्य पदों की भर्ती परीक्षाएं (आयोग के अनुसार)

1- कनिष्ठ विधि अधिकारी (जेडीए) 12 पद : 26-27 जुलाई।
2- सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) 113 पद 30 अगस्त।
3- कारखाना एवं बॉयलर व केमिकल निरीक्षक 13 पद : 19 सितम्बर।
4- सब इंस्पेक्टर भर्ती पुनः परीक्षा-2021 (गृह विभाग) 859 पद : 20 सितम्बर।
5- सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (विधि विज्ञान) 28 पद : 13 से 15 अक्टूबर। 6- वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (गृह विभाग) 03 पद : 13 से 17 अक्टूबर।
7- संरक्षण अधिकारी (महिला-बाल विकास) 12 पद : 15 नवम्बर।
8- आरएएस-प्रारंभिक परीक्षा 607 पद : 6 दिसम्बर।
9- प्राध्यापक विशेष शिक्षा (मा. शिक्षा) 121 पद : 8 दिसम्बर।
10- सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य परीक्षा) 371 पद : 27 दिसम्बर।

इन संसाधनों की होगी दरकार

500 से ज्यादा परीक्षा केंद्र
1000 वीडियोग्राफर और सीसीटीवी कैमरे
3000 से ज्यादा शिक्षक-कर्मचारी
1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी
500 से ज्यादा वाहन और अन्य साधन।

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 : सिंधी में 55, गुजराती में बैठे 12 अभ्यर्थी

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 के तहत शनिवार को पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषय के पेपर हुए। इसके साथ ही सात दिन से चल रही विषयवार परीक्षा समाप्त हो गई। परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि ग्रुप-डी के तहत सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक पंजाबी विषय का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 5333 में से 3154 उपस्थित और 2179 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

इस पेपर में हनुमानगढ़ में सर्वाधिक 65.82 और जयपुर में सबसे कम 22.20 उपस्थिति रही। कुल उपस्थिति 59.14 रही इसी तरह 3 से शाम 5.30 बजे तक सिंधी और गुजराती के पेपर हुए। सिंधी के पेपर में पंजीकृत 273 में से 55 उपस्थित और 218 अनुपस्थित रहे। सर्वाधिक 20.15 प्रतिशत उपस्थिति जयपुर में रही।