18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajmer: विवाहिता ने कमरे के अंदर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष के लोगों को नहीं लगी भनक, पुलिस जांच में जुटी

अजमेर जिले के सावर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय विवाहिता ने देर रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के अलग-अलग कमरों में सो रहे थे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Kamal Mishra

Jul 18, 2026

Ajmer Women Death

Ajmer Women Death: सावर अस्पताल में घटना की जानकारी लेते केकड़ी पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा। (फोटो-पत्रिका)

अजमेर। जिले के सावर थाना क्षेत्र के भोपा का झोपड़ा गांव में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन सभी अलग-अलग कमरों में सो रहे थे, जिससे किसी को इस घटना की जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार सुबह जब विवाहिता के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तब घटना का पता चला।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अनू देवी (19) पत्नी शंकरलाल मीणा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह रात में अपने कमरे में सोने चली गई थी, जबकि पति समेत परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे कमरों में सो रहे थे। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला।

अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा

इसके बाद परिजनों ने कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा तो विवाहिता फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखकर घर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सावर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों से की पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही केकड़ी पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह वीडियो भी देखें :

पीहर के लोग समय पर नहीं पहुंचे

थानाधिकारी बनवारीलाल मीणा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के पीहर पक्ष के लोग समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके, जिसके कारण शनिवार शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

पीहर पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि पीहर पक्ष के पहुंचने और उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मर्ग दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाहिता ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग