29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MDSU AJMER: 13 दिसम्बर से भरने शुरू होंगे फर्स्ट ईयर के फॉर्म

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष सेमेस्टर-प्रथम के परीक्षा फॉर्म बुधवार से भरने प्रारंभ होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 12 Dec 2023, 6:22 PM IST

13 दिसम्बर से भरने शुरू होंगे फर्स्ट ईयर के फॉर्म

13 दिसम्बर से भरने शुरू होंगे फर्स्ट ईयर के फॉर्म

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष (सेमेस्टर प्रथम) के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म बुधवार से भरने शुरू होंगे। इसमें स्वयंपाठी और पूर्व विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रोतो दत्ता ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष सेमेस्टर-प्रथम के परीक्षा फॉर्म बुधवार से भरने प्रारंभ होंगे।

बिना विलम्ब शुल्क 23 दिसम्बर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। इसमें बीए, बीएससी, बी.कॉम, बीएससी नेच्यूरोपेथी-योगिक साइंस, आईटी, बायो-टेक, बीसीए सेमेस्टर प्रथम तथा प्रथम वर्ष (वार्षिक स्कीम) के तहत बीए-बीकॉम, बीएससी ऑनर्स, बीएससी होम साइंस पार्ट-प्रथम, बीसीए पार्ट द्वितीय और तृतीय के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।

आगे की तिथियां

24 से 31 दिसम्बर-100 रुपए विलम्ब शुल्क से

1 से 6 जनवरी-परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क

पढ़ें यह खबर भी: जायरीन के लिए बनेगा फूड कोर्ट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी होगा
उर्स मेला-2024 की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को बैठक हुई। कायड़ विश्राम स्थली में फूड कोर्ट बनेगा। खरीदारी के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालित होगा। ईको फ्रेंडली व्यवस्था के तहत खाना पकाने के लिए लकड़ी जलाने पर पाबंदी रहेगी।

जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने सभी विभागों को उर्स में बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पानी की सप्लाई दी जाएगी। जायरीन के लिए देहली गेट पर जूता स्टेण्ड बनाया जाएगा। व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त स्वयं सेवक तैनात किए जाकर पुलिस वेरिफिकेशन करवाया जाएगा।

सफाईकर्मी लगेंगे, पशुओं की धरपकड़ होगी

नगर निगम अतिरिक्त कार्मिक लगाकर सफाई व्यवस्था करेगा। लावारिस पशुओं की धरपकड़ होगी। दरगाह क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अग्निशमन विभाग की एनओसी लेनी होगी। क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए जाएंगे।