
बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म 16 तक
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 की सालाना परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तिथियां बढ़ा दी हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता ने बताया कि विद्यार्थी अब बिना विलंब शुल्क के 16 जनवरी तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। विद्यार्थी ई-मित्र के अलावा खुद के लैपटॉप, डेस्कटॉप एवं मोबाइल से विवि की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। फीस का भुगतान ई-मित्र अथवा डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग के माध्यम से कर सकेंगे।
विलंब शुल्क से फॉर्म....
100 रुपए विलम्ब शुल्क-17 से 20 जनवरी
परीक्षा शुल्क के बराबर विलंब शुल्क-21 से 24 जनवरी
पढ़ें यह खबर भी: 811वें उर्स को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त रखने पर रहेगा जोर
अजमेर. ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 811वें उर्स की तैयारियां जारी हैं। जिला प्रशासन और दरगाह कमेटी जायरीन के ठहराव और आवाजाही के इंतजाम में जुटे हैं। कमेटी कायड़ विश्राम स्थली और दरगाह में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल नहीं करने का संदेश देगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों को पत्र भेजकर वीआईपी चादरें उर्स की एक से चार तारीख तक पेश करने का आग्रह करेगी।
नो प्लास्टिक यूज का देंगे संदेश
कमेटी के उपाध्यक्ष मुनव्वर खान ने बताया कि देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के चलते दरगाह कमेटी भी कायड़ विश्राम स्थली और दरगाह में नो सिंगल यूज प्लास्टिक का संदेश देगी। विश्राम स्थली पर उचित मूल्य की दुकानों, खिलौने और अन्य वस्तुओं के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की जाएगी। जिला प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की जाएगी। दरगाह परिसर में भी सिंगल यूज प्लास्टिक निर्मित थैलियों-पन्नियों पर रोक रहेगी।
Published on:
9 Jan 2023, 11:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.