29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक टांक बोले : मार्बल नगरी किशनगढ़ में ट्रोमा सेंटर जरूरी

विधानसभा में मसला उठाने पर चिकित्सा मंत्री सोमवार को दंगे जवाब. विधायक सुरेश टांक के सवाल पर चिकित्सा मंत्रालय देगा जबाव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 8 Jul 2019, 1:19 AM IST

MLA Tang said: Trauma center in Marble Nagar Kishangarh required

विधायक टांक बोले : मार्बल नगरी किशनगढ़ में ट्रोमा सेंटर जरूरी

अजमेर..
विधायक सुरेश टांक ने एनएच-8 से सटे किशनगढ़ में ट्रोमा सेंटर खोलने की मांग की है। विधायक टांक ने विधानसभा के द्वितीय सत्र में ट्रोमा सेंटर की मांग करते हुए चिकित्सा मंत्रालय से जबाव मांगा है। इस पर अब चिकित्सा मंत्रालय की ओर से सदन में सोमवार को जबाव दिया जाएगा।

विधायक टांक ने विधानसभा के द्वितीय सत्र में बोलते हुए प्रदेश में कुल कितने ट्रोमा सेंटर कहां-कहां पर कब से संचालित है, क्या सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए किशनगढ़ में ट्रोमा सेंटर खोलने का विचार रखती है।

यदि हां तो कब तक और नहीं तो क्यों नहीं सवाल रखे। इस पर अब चिकित्सा मंत्रालय की ओर से सदन में जबाव पेश किया जाना है जो कि सोमवार को दिया जाएगा। इससे पूर्व विधायक टांक ने पहले सत्र में भी किशनगढ़ में ट्रोमा सेंटर खोले जाने को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर चिकित्सा मंत्रालय की ओर से दिए गए जबाव में किशनगढ़ के यज्ञनारायण चिकित्सालय में ट्रोमा यूनिट के संचालन की जानकारी दी गई थी।

यहां यह कहते हुए कि राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय किशनगढ़ से ट्रोमा सेंटर अजमेर के मध्य की दूरी करीब 34 किलोमीटर है एवं जिला चिकित्सालय ब्यावर से किशनगढ़ चिकित्सालय के मध्य की दूरी करीब ८४ किलोमीटर है। जबकि नियमानुसार दो ट्रोमा सेंटर के मध्य १०० किलोमीटर की दूरी का प्रावधान है, इसलिए वर्तमान में उक्त मार्ग के मध्य ट्रोमा सेंटर खोला जाना विचाराधीन नहीं है।