16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update 2024 : राजस्थान में मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, जोरदार बारिश के साथ होगी एंट्री

राजस्‍थान में वैशाख महीने में आसमान से आग बरस रही है। सोमवार को सुबह से शाम तक कड़कती धूप और लू के थपेड़ों ने परेशान किया। देर शाम तक कोई राहत नहीं मिली।

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Kirti Verma

May 07, 2024

Monsoon Update 2024 : राजस्‍थान में वैशाख महीने में आसमान से आग बरस रही है। सोमवार को सुबह से शाम तक कड़कती धूप और लू के थपेड़ों ने परेशान किया। देर शाम तक कोई राहत नहीं मिली। भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर आई है। राजस्थान में इस बार मानसून को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दक्षिणी पश्चिमी मानसून को लेकर अपना पहला दीर्घावधि पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून जून की शुरुआत में केरल पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद यह कर्नाटक, मुम्बई, गुजरात होते हुए जून अंत तक राजस्थान पहुंचेगा। मौसम विभाग की मानें तो मानसून की सक्रियता से पूर्व बरसात भी होती है। इसके बाद ही धूप और गर्मी के तेवर कम होने के आसार हैं।

पहली बार पारा 41 डिग्री के पार
मार्च से मई की शुरुआत में तापमान पहली बार 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। तेज धूप और लू कचोट रही है। बीते अप्रेल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बरसात-ओलवृष्टि, बादल छितराने का दौर चला था। तापमान लगातार 34 से 39.8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। मई की शुरूआत में सूरज की तपन बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के प्राइवेट स्कूल ने लंच बॉक्स में अंडे-नॉनवेज लाने पर लगाया बैन, फरमान वायरल हुआ तो छिड़ी बहस

इन शहरों में यह रहा दिन का तापमान
अजमेर : 41.2
भरतपुर : 42.5
वनस्थली : 42.2
जयपुर : 41.2
पिलानी : 42.1
कोटा : 42.9
बाड़मेर : 42.9
जैसलमेर : 42.8