29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस बेटे को मां ने सीने से लगाकर पिलाया था दूध, उस पांच साल के बेटे को अपने हाथों से जहर पिलाकर इसलिए उतारा मौत के घाट

मानसिक अवसाद से ग्रस्त एक महिला ने जिस बेटे को सीने से लगाकर पिलाया था दूध उस पांच साल के बेटे को अपने हाथों से जहर पिलाकर मौत के घाट उतारा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 9 Jul 2018, 10:58 AM IST

mother gave poison to five year old son

जिस बेटे को मां ने सीने से लगाकर पिलाया था दूध, उस पांच साल के बेटे को अपने हाथों से जहर पिलाकर इसलिए उतारा मौत के घाट

अजमेर. मानसिक अवसाद से ग्रस्त एक महिला ने जिस बेटे को सीने से लगाकर पिलाया था दूध, उस पांच साल के बेटे को अपने हाथों से जहर पिलाकर मौत के घाट उतारा , रविवार रात अपने पांच साल के बेटे को विषाक्त सेवन करवाने के बाद खुद ने भी गटक लिया। तबीयत बिगडऩे पर उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां मासूम बालक की मौत हो गई। महिला को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रैफर कर दिया।

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मृतक बालक के शव को मोर्चरी में रखवाया है।उप निरीक्षक मनीष वैष्णव ने बताया कि हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार निवासी ललित गंगवानी की 35 वर्षीय पत्नी मीना ने रविवार रात को पांच वर्षीय बेटे हितेश के साथ विषाक्त सेवन कर लिया।

तबीयत बिगडऩे पर देर रात परिजन दोनों को पुष्कर रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान हितेश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

मां जेएलएन में भर्ती

इधर बेटे की मौत की बाद निजी अस्पताल ने मीना को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रैफर कर दिया। उसको देर रात जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मीना कुछ समय से मानसिक अवसाद में चल रही है। उसका दिमागी हालत को लेकर उपचार चल रहा है।