
जायरीन के आने से विश्राम स्थली पर दिखी रौनक
मोर्हरम के लिए कायड़ विश्राम स्थली पर जायरीन की आवक शुरू हो गई है। करीब 50 बसों और एक दर्जन निजी वाहनों से जायरीन अजमेर पहुंचे। जिला प्रशासन एवं दरगाह कमेटी सदस्यों ने भी मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया।
विश्राम स्थली पर साफ-सफाई, पानी-बिजली, चिकित्सा, डेयरी, लाउड स्पीकर और अन्य इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न इलाकों से बसों और अन्य वाहनों से जायरीन विश्राम स्थली पहुंच रहे हैं। विश्राम स्थली पर जायरीन ने जुमे की नमाज में शिरकत की।
देखे इंतजाम, जगह का आवंटन
दरगाह कमेटी सदर सैयद शाहिद हुसैन रिज़्वी, उपाध्यक्ष मुनव्वर खान विश्राम स्थली पहुंचे। उन्होंने विभागवार की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। दरगाह कमेटी ने विश्राम स्थली में अस्थायी दुकानों के लिए भूखंडों का आवंटन किया। सौ से अधिक दुकानदारों ने दुकानों के लिए आवेदन दिए हैं। दो साल बाद जायरीन की अच्छी आवक की उम्मीद है।
सौ साल से ज्यादा पुरानी रस्म
चौकी के जुलूस और धुलाई की रस्म सौ साल से ज्यादा पुरानी है। इस दौरान गरीब नवाज के आस्ताना शरीफ से गिलाफ लाकर बांधा जाता है। इसे लंगरखाना से दरगाह स्थित मकबरे तक ले जाया जाता है। वहां चौकी पर खुद्दाम द्वारा पेश किए गए तबर्रुक को ताजिया शरीफ पर पेश किया जाता है।
यह रहेगा मोहर्रम में खास
-मोहर्रम के दौरान चांद की 12 तारीख तक ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में कव्वालियों का दौर थमा रहेगा। इस दौरान केवल कड़क्का होगा।-चार मोहर्रम को हजरत बाबा फरीद गंज शकर का चिल्ला सुबह 4.30 बजे खोला जाएगा। यह तीन दिन खुला रहेगा। जायरीन इसकी जियारत कर सकेंगे।
-सात मोहर्रम को शाम 5 बजे से ताजिया शरीफ पर पेश की जाएगी मेहंदी-नौ मोहर्रम को सुबह 10 बजे ताजिया शरीफ की सवारी पहुंचेगी इमामबाड़ा।
- दस मोहर्रम को रात्रि 10 बजे ताजिया शरीफ की सवारी इमामबाड़ा से सोलहखंभा गेट पहुंचेगी। छतरी गेट से जनाजा शरीफ की सवारी शर्की गेट होते हुए मुतवल्ली की हवेली पहुंचेगी। सुबह 5 बजे ताजिया को झालरे में सैराब किया जाएगा।
Published on:
30 Jul 2022 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
