21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nagar Nigam: शुरू हुई नगर निगम की साधारण सभा, बोर्ड को घेरेगा विपक्ष

वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित बजट 41263. 81 लाख पर होगी चर्चा। विपक्षी कांग्रेस पार्षद स्मार्ट सिटी के तहत कराए जाने वाले कामों का भी हिसाब मांगेंगे।

2 min read
Google source verification
General council meeting start, opposition in action

General council meeting start, opposition in action

नगर निगम की साधारण सभा ठीक एक साल एक महीने बाद गुरुवार को शुरू हो गई। निगम के गांधी भवन थित सभागार में सभा बुलाई गई है। साधारण सभा में सत्ता पक्ष ने जहां सर्वसम्मति से बजट सहित अन्य प्रस्तावों को पारित कराने की तैयारी की है, वहीं विपक्ष ने कई मुद्दाें पर विपक्ष को घेरने की रणनीति बनाई है। निर्दलीय पार्षदों ने उनके बैठने के स्थान को लेकर भी मांग उठाई है।

विपक्ष ने निगम की आय बढ़ाने संबंधी प्रस्तावों की अनदेखी करने, निगम की माली हालत, स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति आदि मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाई है। विपक्षी कांग्रेस पार्षद स्मार्ट सिटी के तहत कराए जाने वाले कामों का भी हिसाब मांगेंगे। एलिवेटेड रोड के निर्माण के बाद शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू नहीं कर पाने जैसे मुद्दों पर विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरेगा। बैठक में बजट समेत 20 प्रमुख प्रस्ताव शामिल हैं।

निलंबित पार्षद शेखावत को किया बहाल
स्वायत्त शासन विभाग अजमेर के निदेशक ने पत्र जारी कर नगर निगम के वार्ड 38 के पार्षद देवेन्द्र सिंह शेखावत को बहाल करने के आदेश दिए हैं। आदेश में राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39-6 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निलंबित किया था। स्वायत्त शासन विभाग ने बुधवार को उनके खिलाफ न्यायिक जांच के अध्यधीन रहते हुए निलंबन से बहाल करने के आदेश दिए।

पट्टे जारी नहीं होने से आहत पार्षद ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

नगर निगम में पट्टे नहीं देने से आहत एक पार्षद ने निगम परिसर में प्रदर्शन की चेतावनी दे डाली। वार्ड 33 के पार्षद जावेद खान ने बताया कि खानपुरा क्षेत्र में कच्ची बस्ती में पट्टे की फाइल लगा रखी है। सहायक अभियंता की रिपोर्ट के बावजूद कर्मचारी पट्टे जारी नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि पट्टे जारी करने के लिए ‘मिठाई’ मांगी जाती है। जो देता है उनके पट्टे जारी कर दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त पार्षद काजल यादव ने भी अवैध रूप से पट्टे जारी करने का आरोप लगाया।