
अजमेर.
मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन किया जाएगा। केंद्रों के निर्धारण के अलावा ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं।
मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए 5 मई को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट का आयोजन होगा। देश भर में 16 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। राजस्थान में अजमेर, उदयपुर, जयपुर, कोटा, जोधपुर और बीकानेर में परीक्षा होगी। विद्यार्थियों को कोड में बांटा जाएगा। कोड ए और कोड बी के विद्यार्थियों को अलग-अलग समय पर पुख्ता जांच के आधार पर प्रवेश मिलेगा। परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर के अलावा केंद्राधीक्षक, शिक्षक भी जांच करेंगे। अजमेर में करीब 12 केंद्रों पर 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
यह सामग्री ले जा सकेंगे
विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच से गुजरना हेागा। उन्हें अपने साथ सिर्फ प्रवेश पत्र, पोस्टकार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जा सकेंगे
घड़ी, ब्रेसलेट सहित अन्य नहीं ले जा सकेंगे
इसके अलावा वे घड़ी, वॉलेट, पर्स, ज्योमिट्री बॉक्स, मोबाइल, पेजर, केलक्यूलेटर, हेयर पिन, चूड़ी, बैग, वाटर बॉटल, ब्रेसलेट और अन्य सामग्री नहीं ले जा सकेंगे।
Updated on:
4 May 2019, 11:51 AM IST
Published on:
4 May 2019, 11:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.