29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनएसयूआई समर्थित पदाधिकारियों ने अपने स्तर पर किया छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन

पुष्कर राजकीय महाविद्यालय : बिना अनुमति हुए आयोजन से कॉलेज प्रशासन ने बनाई दूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 15 Jan 2020, 7:01 PM IST

एनएसयूआई समर्थित पदाधिकारियों ने अपने स्तर पर किया छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन

पुष्कर के राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को अपने स्तर पर छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन का फ ीता काटते एनएसयूआई कांग्रेस समर्थित छात्रसंघ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

पुष्कर (अजमेर) . राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन को लेकर चल रहे विवाद के बीच बुधवार एनएसयूआई समर्थित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अपने स्तर पर एक कमरे का फ ीता काटकर छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन की रस्म निभाई। खास बात यह रही कि कॉलेज प्रशासन एवं प्रशासनिक स्तर पर इस प्रकार के आयोजन की किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं दी गई तथा दूरी बनाए रखी।

कॉलेज प्राचार्य संध्या रैना ने बताया कि कुछ छात्र कॉलेज परिसर में आए तथा उन्होंने एक कमरे के फ ीता लगाकर अपने स्तर पर ही कार्यवाही कर दी। इस कार्रवाई के दौरान कॉलेज का कोई भी प्रोफेसर या स्टाफ मौजूद नहीं था। न ही छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन की कोई अनुमति दी गई थी। उद्घाटन के दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष अरुण सतरावला, महासचिव विजय सिंह रावत, सचिव पूजा पीडकन्या सहित कांग्रेस पार्षद धीरज जादम, एनएसयूआई व कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

‘कॉलेज प्रशासन का लेना-देना नहीं’

प्राचार्य रैना का कहना रहा कि छात्र संघ उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने अपने स्तर पर छात्रसंघ कार्यालय की उद्घाटन की अनुमति मांगी थी। लेकिन उन्हें स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया गया था कि छात्रसंघ अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रशासनिक स्वीकृति के बाद ही छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन की तारीख व समारोह आयोजन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। प्राचार्य ने कहा कि छात्रों ने अपने स्तर पर क्या किया इसका कॉलेज प्रशासन से कोई लेना-देना नहीं है।

ये है मामला

गत 11 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समर्थित छात्रसंघ अध्यक्ष रुद्रप्रताप के अनुरोध पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजकीय महाविद्यालय में फ ीता काटकर छात्रसंघ कार्यालय का सांकेतिक उद्घाटन किया था। इसके बाद कार्यालय का उद्घाटन एनएसयूआई व एबीवीपी के बीच प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था। इसी के तहत एनएसयूआई समर्थित छात्र संघ के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्षदों के साथ अपने स्तर पर कार्यालय के सामने फ ीता लगाकर छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन की कार्रवाई की। हालांकि इससे पूर्व उन्होंने उपखंड अधिकारी एवं प्रशासन से अनुमति मांगी थी। लेकिन छात्र संघ अध्यक्ष की ओर से अनुमति को लेकर विरोध प्रकट किए जाने के बाद प्रशासन ने इसी प्रकार की अनुमति नहीं दी और न ही कालेज प्रशासन ने इसका समर्थन किया। सारे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस का कोई बड़ा नेता भी मौजूद नहीं था। राजकीय महाविद्यालय कांग्रेस समर्थित पैनल के छात्रसंघ पदाधिकारियों की ओर से अपने स्तर पर किए गए छात्र संघ कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में पुष्कर के कांग्रेस नेताओं की अनुपस्थिति नजर आई।