
Tickets will be available today to contest panchayat elections
अजमेर. विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के अन्तर्गत जिले के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का 1 जनवरी 2021 के अनुसार सोमवार को अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि सूची के अनुसार जिले में कुल 1966 मतदान केन्द्र तथा 18 लाख 99 हजार 868 मतदाताvoters हैं। इनमें 9 लाख 66 हजार 168 पुरूष, 9 लाख 33 हजार 688 महिला तथा 12 अन्य मतदाता हैं। इसके अनुसार जिले का पुरुष-महिला लिंगानुपात एक हजार के मुकाबले 966 है।
किशनगढ़
मतदान केंद्र- 269 कुल मतदाता- 2 लाख 71 हजार 394 पुरुष- 1 लाख 39 हजार 439, महिला-1 लाख 31 हजार 955 महिला, लिंगानुपात-1000 : 946 ।
पुष्कर
मतदान केंद्र- 242 कुल मतदाता- 2 लाख 38 हजार 991 पुरुष- 1 लाख 22 हजार 87, महिला-1 लाख 16 हजार 903 महिला, अन्य-1 लिंगानुपात-1000 : 958 ।
अजमेर-उत्तर
मतदान केंद्र- 200 कुल मतदाता- 2 लाख 5 हजार 617 पुरुष- 1 लाख 3 हजार 567, महिला-1 लाख 2 हजार 43 महिला, अन्य-7 लिंगानुपात-1000 : 985 ।
अजमेर उत्तर के 200 मतदान केन्द्रों में कुल 2 लाख 5 हजार 617 मतदाताओं में से 1 लाख 3 हजार 567 पुरूष, 1लाख 2 हजार 43 महिला एवं 7 अन्य मतदाता है। यहां लिंगानुपात 985 है।
अजमेर दक्षिण
मतदान केंद्र- 269 कुल मतदाता- 2 लाख 71 हजार 394 पुरुष- 1 लाख 39 हजार 439, महिला-1 लाख 31 हजार 955 महिला, लिंगानुपात-1000 : 946 ।
अजमेर दक्षिण के 181 मतदान केन्द्रों में कुल 2 लाख 4 हजार 531 मतदाताओं में से1 लाख 2 हजार 748 पुरूष, 1 लाख एक हजार 783 महिला मतदाता है। यहां लिंगानुपात 991 है।
नसीराबाद
मतदान केंद्र- 269 कुल मतदाता- 2 लाख 71 हजार 394 पुरुष- 1 लाख 39 हजार 439, महिला-1 लाख 31 हजार 955 महिला, लिंगानुपात-1000 : 946 ।
नसीराबाद के 233 मतदान केन्द्रों में कुल 2 लाख 23 हजार 199 मतदाताओं में से 1 लाख 13 हजार 749 पुरूष, 1 लाख 9 हजार 449 महिला एवं एक अन्य मतदाता है। यहां लिंगानुपात 962 है।
ब्यावर
मतदान केंद्र- 269 कुल मतदाता- 2 लाख 71 हजार 394 पुरुष- 1 लाख 39 हजार 439, महिला-1 लाख 31 हजार 955 महिला, लिंगानुपात-1000 : 946 ।
ब्यावर के 284 मतदान केन्द्रों में कुल 2 लाख 46 हजार 29 मतदाताओं में से 1 लाख 24 हजार 641 पुरूष, 1 लाख 21 हजार 387 महिला एवं एक अन्य मतदाता है। यहां लिंगानुपात 974 है।
मसूदा
मतदान केंद्र- 269 कुल मतदाता- 2 लाख 71 हजार 394 पुरुष- 1 लाख 39 हजार 439, महिला-1 लाख 31 हजार 955 महिला, लिंगानुपात-1000 : 946 ।
मसूदा के 285 मतदान केन्द्रों में कुल 2 लाख 61 हजार 91 मतदाताओं में से 1 लाख 33 हजार 578 पुरूष, 1 लाख 27 हजार 513 महिला मतदाता है। यहां लिंगानुपात 955 है।
केकड़ी
मतदान केंद्र- 269 कुल मतदाता- 2 लाख 71 हजार 394 पुरुष- 1 लाख 39 हजार 439, महिला-1 लाख 31 हजार 955 महिला, लिंगानुपात-1000 : 946 ।
केकड़ी के 272 मतदान केन्द्रों में कुल 2 लाख 49 हजार 16 मतदाताओं में से 1 लाख 26 हजार 359 पुरूष, 1 लाख 22 हजार 655 महिला एवं 2 अन्य मतदाता है। यहां लिंगानुपात 971 है।
नाम जुड़वाए और हटवाएं
1 जनवरी 2021 के संदर्भ में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 जनवरी को अन्तिम प्रकाशन के बाद निरन्तर अद्यतन की प्रक्रिया में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जा सकेंगे। अर्हता 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले मतदाओं के नाम पुनरीक्षण कार्यक्रम मे जोड़े गए।
मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए निर्धारित प्ररूप 6 में आवेदन ईआरओ कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। नाम हटवाने के लिए प्ररूप 7,संशोधन के लिए प्ररूप 8 में आवेदन पत्र आक्षेपकर्ता द्वारा व्यक्तिगत रूप से दाखिल किए जाएंगे। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए ऑनलाईन आवेदन करने के लिए एनएसवीपी पोर्टल एवं मोबाइल एप का प्रयोग किया जा सकता है।
Published on:
18 Jan 2021 09:34 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
