अजमेर. बांगड़ ग्राम से गुडिया स्टेशन के बीच दोहरीकरण के तहत बिछाए गए नए रेलवे टै्रक पर रफ्तार परीक्षण सोमवार को आज होगा। इस दौरान इस रेलवे लाइन पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से इंजन दौड़ाने का परीक्षण किया जाएगा। इस रेलवे लाइन का निरीक्षण 25 फरवरी को रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे। रेल प्रशाासन ने ट्रैक के आसपास रहने वालों को 24 और 25 फरवरी को स्पीड ट्रायल के दौरान रेलवे लाइन के पास नहीं जाने व रेलवे लाइन क्रॉस नहीं करने को आगाह किया है।