
सोशल मीडिया पर मुनाफे के झांसे में 10.36 लाख गंवाकर बचाए 20 लाख
अजमेर(Ajmer News). शेयर बाजार में निवेश व मुनाफे का झांसा देकर 10 लाख रुपए से ज्यादा की साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाज ने पीडि़त युवक को जाल में फांसते हुए आईपीओ खरीदने पर मुनाफे का झांसा दिया। आरोपी ने पीडि़त को सोशल मीडिया पर बनाए ग्रुप में मुनाफा दिखाया। निवेश की रकम की निकासी के लिए जालसाज ने क्रेडिट स्कोर 100 फीसदी करने का झांसा देकर पीडि़त से महाराष्ट्र गढ़चिरोली के अलग-अलग बैंक खातों में लाखों की रकम ट्रांसफर करवा ली। 20 लाख रुपए निवेश करने से इनकार के बाद जालसाज की पोल खुल गई। पीडि़त ने साइबर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवा है।
पुलिस के अनुसार फॉयसागर रोड प्रेम नगर गली नम्बर 7 निवासी ऐश्वर्य त्रिपाठी ने रिपोर्ट दी कि 26 नवम्बर को उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर लिंक भेजकर सेबी से रजिस्टर्ड सी.एल.के. शेयर्स सिक्योरिटीज प्रा.लि. का प्रॉफिट प्लान शेयर किया गया। इसमें कम्पनी का 600 फीसदी मुनाफा दिखाया गया था। मुनाफे के प्रलोभन में आकर उसने 28 नवम्बर 2024 को 12 हजार 300 रूपए और उसी दिन 15 हजार रुपए मेसराज ट्रेडर्स के बैंक ऑफ महाराष्ट्र गढ़चिरोली में ट्रांसफर करवा दिए। एक दिसम्बर को उरी खाते में 15 हजार रुपए और जमा करवाए।
त्रिपाठी ने शिकायत में बताया कि उसको कम्पनी ने सोशल मीडिया ग्रुप से जोड़ते हुए आईपीओ में 2 लाख 28 हजार रुपए के निवेश का प्रलोभन दिया। उसने 6 दिसम्बर को एक लाख व 9 दिसम्बर को एक लाख 28 हजार रुपए नेट बैंकिंग से जमा करवाए। राशि आईपीओ में अलॉटमेन्ट आने पर 2400 प्रति शेयर्स के हिसाब से जमा कराने के लिए दिए थे। उसे दिए प्रलोभन के आधार पर 11 दिसम्बर को 30 हजार गूगल पे से जमा करवाए। फिर 12 दिसम्बर को आईपीओ शेयर 2 लाख 26 हजार 800 रुपएए में बेच दिए। रकम उसके सोशल मीडिया अकाउंट में आ गई। फिर कम्पनी ने उसे मैसेज भेजकर क्रेडिट स्कोर 100 से घटकर 95 रहना बताकर राशि खाते में लेने के लिए क्रेडिट स्कोर 100 करने की बाध्यता बताकर ढाई लाख जमा कराने को कहा। 13 दिसम्बर को ढाई लाख रुपए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लवजीत के खाते में जमा करवा दिए।
पीडित ने बताया कि उसका स्कोर 100 पाइंट कर उसे नए आईपीओ में निवेश पर मुनाफा ज्यादा देने के लिए 20 लाख 70 हजार रूपए जमा कराने को कहा जिससे उसने इनकार कर दिया।शेष रकम निकासी के लिए उसे 5 लाख रूपए जमा कराने को कहने पर उसने 31 दिसम्बर को पांच लाख रूपए कोटेक बैंक ब्रांच हैदराबाद के जे.आर. ट्रेडर्स दिलसुखनगर में जमा करवाए। इसके बाद सोशल मीडिया अकाउंट का नम्बर बंद कर दिया।
Published on:
13 Jan 2025 06:25 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
