29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर फार्म में है गलती तो तुरन्त सुधारें, फिर नहीं मिलेगा ये मौका

आरपीएससी ने दिया है अभ्यर्थियों को अवसर। प्री. लिटिगेशन कमेटी ने दिया है फैसला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 14 Jun 2019, 7:44 AM IST

online correction option

online correction option

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भरे गए फार्म की त्रुटियां सुधारने का अवसर दिया है। प्री-लिटिगेशन कमेटी के आदेशानुसार इसका तृतीय चरण 16 जून तक चलेगा।

वे परीक्षाएं जिनमें आयोग को परीक्षा का आयोजन करना है। इनमें अभ्यर्थी के नाम को छोडकऱ अन्य सभी वांछित संशोधन करेंगे। इसके अलावा ऐसी परीक्षाएं जिनमें आयोग प्रथम चरण की परीक्षाएं करा चुका है, लेकिन परिणाम जारी नहीं हुआ है। इन परीक्षाओं में उपस्थित अभ्यर्थी संशोधन (नाम, परीक्षा केंद्र, विषय, फोटो, हस्ताक्षर, पद/विभाग की प्राथमिकता को छोडकऱ) कर सकेंगे। मालूम हो कि आयोग ने प्री. लिटिगेशन कमेटी का गठन किया है। कमेटी अभ्यर्थियों की विभिन्न शिकायतों, मुकदमों की सुनवाई कर फैसला करती है।

10 से 16 जून (तृतीय चरण) : वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय (विशेष शिक्षा-टीएसपी), फिजियोथेरेपिस्ट (टीएसपी-नॉन टीएसपी), स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा)-2018

17 से 23 जून (चौथा चरण) : स्कूल व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा), उपाचार्य/अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं समूह अनुदेशक/सर्वेयर-2018, समूह अनुदेशक/सर्वेयर (टीएसपी), सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज ऑफिसर ग्रेड प्रथम-2018