29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Online fraud: पेमेन्ट मंगवाया, लेकिन नहीं दी डिलीवरी

online लगाई तीस हजार रुपए की चपत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 14 Jul 2019, 12:32 PM IST

online fraud: with a women and men in ajmer

Online fraud: पेमेन्ट मंगवाया, लेकिन नहीं दी डिलीवरी

अजमेर.

शहर में ऑनलाइन (online) ठगी (thagi) की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामले में ऑनलाइन (online) ऑनलाइन पोर्टल पर विज्ञापन देखकर सामान मंगाने के लिए भुगतान कर दिया। लेकिन सामान नहीं आया। इसको लेकर दरगाह थाना (police thana) में मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक सरावगी मोहल्ला निवासी महिला ने पिछले दिनों ऑनलाइन (online) विज्ञापन देखकर सामान ऑर्डर किया था। इसकी एवज में महिला ने ऑनलाइन (online) 30 हजार रुपए का पेमेंट (online payment) कर दिया। कई दिन बीतने के बाद भी सामान की डिलीवरी नहीं मिली। महिला ने कई बार फोन किए, पर कोई जवाब नहीं मिला। इस मामले में ऑनलाइन (online fraud) ठगी (online thagi) का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है।

पहले हुए ये मामले
-22 जून को निजी कम्पनी के कारिंदों ने एक युवक को टूर एन्ड ट्रेवल कम्पनी चलाने का ऑफर देकर देकर ठगी (thagi) की थी। ठगों ने शातिराना अंदाज में पिन नंबर हासिल कर युवक के क्रेडिट कार्ड (online fraud) से 1 लाख पांच हजार रुपए निकाल लिए थे।

-29 जून को कायस्थ मोहल्ला निवासी व्यक्ति के यूको बैंक स्थित खाते से ठगों ने (online) 50 हजार रुपए उड़ा लिए थे। ठगों ने पहले दो ट्रांजिक्शन में चालीस हजार और तीसरे ट्रांजिक्शन में 10 हजार रुपए निकाले। तीनों बार रुपए की निकासी हुई पर उसके मोबाइल पर एसएमएस नहीं आया।

खाते से उड़ाए 1.90 लाख रुपए

कोतवाली पुलिस (police) थाना में 1.90 लाख रुपए का ऑनलाइन (online) ठगी (thagi) का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस (police) के अनुसार दरगाह बाजार निवासी जुनैद ने दी शिकायत में बताया कि उसका कचहरी रोड स्थित केनरा बैंक में खाता है। गत 4 और 5 जुलाई को उसके खाते से दो बार ट्रांजेक्शन हुआ। ठगों ने उसके खाते 1 लाख 90 हजार 288 रुपए उड़ा लिए। ट्रांजेक्शन पेटीएम के माध्यम से किया गया। रकम की निकासी से पहले उसके पास कोई ओटीपी नंबर भी नहीं आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।