India Pakistan Relations: अजमेर। जमू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद केन्द्र सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए बुधवार शाम को पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा खत्म कर दिया। इसमें ट्यूरिस्ट, मेडिकल, बिजनेस, कॉन्फ्रेस और धार्मिक यात्रा के वीजा पर भारत आए पाक नागरिकों को 48 घंटे में स्वदेश लौटना होगा। केन्द्र सरकार के आदेश के बाद खुफिया एजेंसी व सीआईडी जोन सक्रिय हो गई हैं। सीआईजी जोन के अनुसार ट्यूरिस्ट, मेडिकल, बिजनेस, कॉन्फ्रेस और धार्मिक यात्रा के वीजा पर जिले में कोई पाक नागरिक मौजूद नहीं है। फिलहाल 6 पाक नागरिक विस्थापन और वैवाहिक कारणों से लॉन्ग टर्म वीजा पर अजमेर में रह रहे हैं।