
Deliver peace and harmony message in ajmer
ख्वाजा साहब के उर्स में शामिल होने के लिए पाकिस्तानी जायरीनो का जत्था सोमवार को सुबह अमृतसर ट्रेन से अजमेर रेलवे स्टेशन पहुंचा। बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच रोडवेज बस से उन्हें सेंट्रल गर्ल्स स्कूल तक पहुंचाया गया।
जत्था अमृतसर ट्रेन से दोपहर 2.25 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन पहुंचा। इस दौरान कई पाकिस्तानियों ने हाथ उठकर दुआ मांगी। कई पाकिस्तानी जायरीन के आंसू छलक पड़े। रेलवे स्टेशन के बाहर रोडवेज की बस में बैठाकर उन्हें हथियार बंद जवानों के साथ पहुंचाया गया।
400 जवानों की निगरानी में रहेंगे 230 पाक जायरीन
ख्वाजा साहब के 812वें उर्स में आने वाले 230 पाक जायरीन की सुरक्षा में 400 से ज्यादा जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। जिला पुलिस, सीआईडी जोन की टीम ने पाक जत्थे से पहुंचने से पूर्व नया बाजार स्थित सेन्ट्रल गर्ल्स स्कूल को सुरक्षा घेरे में ले लिया। यहां दो पारी में हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पाक जायरीन के दरगाह व बाजार में निकलने के लिए अलग से पुलिस जाप्ता तैनात किया है।पुलिस प्रशासन ने उर्स में आने वाले पाक जायरीन की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
पाक जत्थे के प्रवास स्थल की सुरक्षा के लिए हथियारबंद जवान के अलावा 2 पारी में राउंड द क्लॉक 25-25 जवान 12-12 घंटे की ड्यूटी में तैनात रहेंगे। इसके अलावा करीब 125 जवान पाक जायरीन को दरगाह और दरगाह बाजार में घुमाने के लिए तैनात किए गए हैं। इसके अलावा करीब 70 पुलिस अधिकारी की तीन रिजर्व पार्टी दिन-रात के हिसाब से बनाई गई हैं जो अलर्ट मोड पर रहेंगे।
थाना पुलिस को रखा अलर्ट
पुलिस प्रशासन ने शहर के समस्त थानाधिकारी और यातायात पुलिस को भी अलर्ट किया है, ताकि पाक जायरीन की दरगाह और बाजार में आवाजाही में सुरक्षा और यातायात में सुगमता बनी रहे।
सीआईडी जोन के 150 अधिकारीपाक जायरीन की सुरक्षा के लिए सीआईडी जोन ने भी 150 पुलिस अधिकारी व जवान प्रवास स्थल, दरगाह बाजार और शहर में तैनात किए हैं, जो पाक जायरीन की हर गतिविधि पर भी नजर रखेंगे।
रखी जाएगी ऑनलाइन निगरानी
सीआईडी जोन ने पाक जायरीन की सुरक्षा के लिए विशेष आईडी कार्ड तैयार किए है। जिससे ऑनलाइन निगरानी रखी जा सकेगी। जिसका कन्ट्रोल रूम भी सेन्ट्रल गर्ल्स स्कूल में बनाया गया है। इससे पाक जायरीन के दरगाह व बाजार में आवक-जावक की व्यवस्था ऑनलाइन रखी जाएगी।
Published on:
15 Jan 2024 06:10 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
