31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा के विज्ञान का रिजल्ट जारी, दीपिका टॉपर, परीक्षार्थी यहां करें चेक

RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज मंगलवार को जारी हो गया। साइंस स्‍ट्रीम में दीप‍िका ने 99.8 फीसदी अंक हासिल कर 12वीं कक्षा में टॉप किया। राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा के विज्ञान स्ट्रीम के परीक्षार्थी यहां रिजल्ट देखें।

2 min read
Google source verification
rbse-12th-science-result-2026-rajasthan-board-science-result-check-online-roll-number-wise
Play video

ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज मंगलवार को जारी हो गया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का बारहवीं कला, वाणिज्य और विज्ञान का परिणाम मंगलवार को सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर से वेबसाइट पर बटन दबाकर जारी किया। इस दौरान अजमेर में बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, सचिव गजेंद्र सिंह, विशेषाधिकारी नीतू यादव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा के विज्ञान स्ट्रीम के परीक्षार्थी यहां रिजल्ट देखें।

विज्ञान वर्ग का परिणाम 97.52 प्रतिशत

उच्च माध्यमिक विज्ञान वर्ग की परीक्षा में इस वर्ष कुल 2,87,068 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,85,299 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। विज्ञान वर्ग का कुल परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 97.02 तथा छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 98.34 प्रतिशत दर्ज किया गया। प्रथम श्रेणी में 1,78,051 छात्रों में से 1,46,644 छात्र तथा 1,07,248 छात्राओं में से 98,636 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। वहीं कला वर्ग का परिणाम-97.54 फीसदी, वाणिज्य वर्ग का परिणाम-93.65 फीसदी रहा।

RBSE : साइंस स्‍ट्रीम में दीप‍िका ने 99.8 फीसदी अंक किए हासिल

राजस्‍थान बोर्ड 12वीं में बेटियों ने बाजी मारी है। साइंस स्‍ट्रीम में दीप‍िका ने 99.8 फीसदी अंक हासिल किया है। तो वहीं नव्या मीणा आर्ट्स विषय में 99.6 फीसदी अंक पाए हैं। ऑर्ट्स विषय में ही नरपत ने भी 99.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी को फोन करके बधाई दी।

RBSE : 12वीं का रिजल्ट यहां करें चेक

छात्र अपने परिणाम को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले https://rbse.rajasthansarkar.in/class-12thexam-result/ , rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं, ‘RBSE 12th Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें, अपनी स्ट्रीम चुनें, रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। स्क्रीन पर तुरंत रिजल्ट दिखाई देगा।

RBSE 12th Result 2026 : विज्ञान स्ट्रीम पर एक नजर

छात्र : 97.02 फीसदी
छात्राएं : 98.34 फीसदी
विज्ञान वर्ग कुल परिणाम : 97.52 फीसदी।

RBSE 12th Result 2026 : साइंस में प्रदेश के पांच टॉपर जिले

कुचामन डीडवाना 99.43 फीसदी
बाड़मेर 99.08 फीसदी
जोधपुर 98.94 फीसदी
राजसमंद 98.87 फीसदी
सीकर 98.85 फीसदी।

RBSE 2026 : 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

RBSE की इस बार 12वीं की परीक्षा में 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक संपन्न हुई थीं। पूरे प्रदेश में करीब 6,000 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार 12वीं का परिणाम मात्र 30 दिनों की रिकॉर्ड अवधि में तैयार किया जा रहा है।

RBSE : साल 2025 रिजल्ट ऐसा था

साल 2025 के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा में स्ट्रीमवार प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 5,78,494 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 5,69,575 ने सफलता प्राप्त की थी, और पास प्रतिशत 96.88 फीसदी रहा। इस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.86 फीसदी जबकि लड़कों का 95.80 फीसदी रहा।

कॉमर्स स्ट्रीम में 26,622 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 26,418 पास हुए, और पास प्रतिशत 98.95 फीसदी दर्ज किया गया। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.51 फीसदी और लड़कों का 98.66 फीसदी था। साइंस स्ट्रीम में 2,60,078 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,58,071 पास हुए और ओवरऑल पास प्रतिशत 97.73 फीसदी रहा, जिसमें लड़कियों का 98.90 फीसदी और लड़कों का 97.08 फीसदी पास प्रतिशत रहा।