16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : महिलाओं के निजी पलों का वीडियो बनाने का आरोपी जिम संचालक गिरफ्तार, एसपी खुद पहुंचे किशनगढ़

किशनगढ़ में महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रुपए की उगाही करने के आरोपों से जुड़े चर्चित जिम प्रकरण में पुलिस ने आरोपी जिम संचालक को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर पुलिस अधीक्षक खुद किशनगढ़ पहुंचे।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Kamal Mishra

May 16, 2026

Ajmer SP

मदनगंज थाने से निकलते एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला (फोटो-पत्रिका)

अजमेर। जिले के किशनगढ़ में सामने आए चर्चित जिम कांड ने हर किसी को हैरान कर दिया है। महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने, एडिटेड फोटो-वीडियो वायरल करने और कथित तौर पर ब्लैकमेल कर रुपए वसूलने के आरोपों से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने आरोपी जिम संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला खुद मदनगंज थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से समीक्षा की।

इस मामले ने तब सनसनी मचा दी, जब आरोपी की पत्नी ने ही उसके खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में दावा किया गया कि आरोपी युवतियों को दोस्ती के जाल में फंसाता था और फिर उनके निजी पलों को रिकॉर्ड कर कथित रूप से ब्लैकमेल करता था। सोशल मीडिया पर एडिटेड फोटो और वीडियो वायरल कर मानसिक दबाव बनाने और पैसों की उगाही करने के आरोप भी लगाए गए थे।

एसपी ने की बैठक

शनिवार को एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला मदनगंज थाने पहुंचे, जहां उन्होंने सहायक पुलिस अधीक्षक अजेय सिंह राठौड़ और थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह राठौड़ के साथ बैठक कर पूरे मामले की प्रगति जानी। इस दौरान एफआईआर, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच की दिशा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए गए।

एसपी के निकलते ही हुई कार्रवाई

एसपी के थाने से रवाना होने के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी जिम संचालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की जांच और तेज हो गई है। जांच एजेंसियां आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं।

हिडन कैमेर का भी मामला

इस पूरे मामले में हिडन कैमरों को लेकर भी काफी चर्चा रही, लेकिन पुलिस का कहना है कि फिलहाल दर्ज एफआईआर में हिडन कैमरे लगाए जाने का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। हालांकि, जांच एजेंसियां इस पहलू को भी नजरअंदाज नहीं कर रही हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हर संभावना खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

सहायक पुलिस अधीक्षक अजेय सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी जिम संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच जारी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं तथा डिजिटल साक्ष्य क्या कहानी बयां करते हैं।