16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime: जिम संचालक पर हिडन कैमरे से लड़कियों के प्राइवेट वीडियो बनाने का आरोप, पत्नी पहुंची थाने

Rajasthan Crime: राजस्थान में एक जिम संचालक पर लड़कियों के निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। जिम संचालक की पत्नी ने थाने में पति के खिलाफ लिखित में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज कराया है। जानें पूरा मामला

2 min read
Google source verification
Ajmer gym operator case

किशनगढ़. सिंधी कॉलोनी के बाहर जिम में हिडन कैमरे एवं अन्य जांच करती मदनगंज थाना पुलिस।

Rajasthan Crime: अजमेर/मदनगंज - किशनगढ़ । राजस्थान के अजमेर जिले के एक जिम संचालक पर लड़कियों के निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, सोशल मीडिया पर एडिटेड फोटो-वीडियो वायरल करने और पैसों की उगाही करने के गंभीर आरोप लगे हैं। जिम संचालक की पत्नी ने मदनगंज थाने में पति के खिलाफ लिखित में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज कराया है। मदनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लिंक रोड राजारेडी निवासी 22 वर्षीय एक महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका पति जिम संचालित करता है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सितंबर 2025 में पति के मोबाइल फोन में अन्य युवतियों के साथ आपत्तिजनक बातचीत और वॉइस मैसेज मिले थे। बाद में मारपीट के एक प्रकरण में जेल जाने के दौरान उसके मोबाइल में कई युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो भी मिले।

महिला ने आरोप लगाया कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने स्वयं स्वीकार किया कि वह जिम में युवतियों को दोस्ती के जाल में फंसाकर हिडन कैमरे से प्राइवेट वीडियो बनाता था और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। मदनगंज थाना पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं और एक्ट में प्रकरण दर्ज लिया है। आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बनाया सहयोग का दबाव

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर भी अन्य लड़कियों को फंसाने में सहयोग करने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने उसके निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। रिपोर्ट में महिला ने आरोपी की बहनों पर भी इन गतिविधियों में सहयोग करने के आरोप लगाए है।

हिडन फोल्डर में मिले फोटो व वीडियो

महिला ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल 2026 को उसने आरोपी के मोबाइल के हिडन फोल्डर से कुछ फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लिए थे ताकि भविष्य में सबूत के रूप में पेश किए जा सकें। 7 मई 2026 को पीहर आने के बाद आरोपी ने उसके भी एडिटेड अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए, इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और मानसिक प्रताड़ना मिली।

इनका कहना है

महिला ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दी है कि उसका पति उसके वीडियो वायरल कर दिया है, मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • सुरेंद्र सिंह राठौड़, सीआई, मदनगंज पुलिस थाना।