30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
तालाब में बरसात के पानी की आवक के अवरोध हटाए
Play video

तालाब में बरसात के पानी की आवक के अवरोध हटाए

अजमेर. जलाशयों में बरसात के पानी की आवक और मवेशियों, कृषि के लिए जल संरक्षण को लेकर रविवार को जिले में लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ नाडी-तालाबों की खुदाई कर पुण्य कमाया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 23 Jun 2019, 12:21 PM IST

अजमेर. जलाशयों में बरसात के पानी की आवक और मवेशियों, कृषि के लिए जल संरक्षण को लेकर रविवार को जिले में लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ नाडी-तालाबों की खुदाई कर पुण्य कमाया। राजस्थान पत्रिका के अमृतम जलम अभियान में लोगों ने पूरे जोश के साथ भागीदारी निभाई। सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और कई संगठनों के पदाधिकारी इस पुनीत कार्य में भागीदार बने।

सुबह सूरज की किरणें प्रस्फुटित होते ही अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम का चौरसियावास तालाब पहुंच गया। जेसीबी के जरिए तालाब में बरसात के पानी की आवक के अवरोध हटाए गए। तालाब के कैचमेंट एरिया से झाडिय़ां, खरपतवार और पत्थर हटाते ही पानी आवक का मार्ग नजर आया। इसके अलावा तालाब के बीच में उगी झाडिय़ों और बेतरतीब मिट्टी को समतल किया गया