29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घंटों दहशत में रहे लोग, गर्मी से फट जाते यह टैंक तो मच जाता हाहाकार

टैंक में बड़ी मात्रा में था तेल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 2 Jun 2019, 10:12 AM IST

people scared about fire in oil godown in city

घंटों दहशत में रहे लोग, गर्मी से फट जाते यह टैंक तो मच जाता हाहाकार

अजमेर. दौराई स्थित अनाज मंडी में तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से बड़ी मात्रा में तेल, पशु आहार और अनाज जल कर राख हो गया। इससे बड़ा नुकसान हुआ। अग्निशमन की गाडिय़ों ने आग बुझाने के लिए करीब 90 चक्कर लगाए। तब जाकर करीब आग पर काबू पाया गया। बाद में एतियात के तौर पर दुकानों को गिरा दिया गया।
दौराई स्थित अनाज मंडी में शनिवार सुबह पार्वती ऑयल मिल के गोदाम में आग लग गई। धुंआ उठता देख नमाज पढकऱ घर लौट रहे कुछ लोग मंडी में पहुंचे। सूचना पर मंडी के कर्मचारी इकबाल खान ने मौके पर पहुंचकर बिजली बंद कराई। लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। गोदाम में बड़ी संख्या में तेल के पीपे रखे थे। वहीं गोदाम के ऊपर टैंक में बड़ी मात्रा में तेल भी था। आग से टैंक बुरी तरह गर्म हो गए। उनमें रखा तेल उबलने लग गया। पल-पल लोगों को यही डर सता रहा था कि कहीं टैंक फट नहीं जाए। यदि गर्मी से यह टैंक फट जाते तो मौके पर बड़ा हादसा हो सकता था।
पहले हो चुका है हादसा
उल्लेखनीय है कि जयपुर के पास विराटनगर के गुजरान गांव में ट्रांसफार्मर फटने से तेल ऊछल गया था। इससे 14 लोगों की मौत हो गई थी।