19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली मुंबई हवाई यात्रा का सपना अभी भी अधूरा, तीन महीने बाद भी किशनगढ़ एयरपोर्ट से नहीं शुरू हुई फ्लाइट

किशनगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली और मुम्बई के बीच जल्द हवाई सेवा का वादा हवा-हवाई नजर आ रहा है।

2 min read
Google source verification
people waiting for regular flights from kishangarh airport

कालीचरण/ मदनगंज-किशनगढ़. किशनगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली और मुम्बई के बीच जल्द हवाई सेवा का वादा हवा-हवाई नजर आ रहा है। सरकार के वादे के तीन महीने बाद भी अजमेर और किशनगढ़ के बाशिंदों को इन दोनों रूट पर हवाई सेवा के संचालन का इंतजार है। अजमेर लोकसभा उप चुनाव की जल्दबाजी में शुरू की गई किशनगढ़-उदयपुर के बीच भी नाममात्र की हवाई सेवा का संचालन हो सका। 3 महीने में मात्र 16 फ्लाइटों का संचालन हो सका।


सरकार ने अजमेर लोकसभा उपचुनाव की जल्दबाजी और श्रेय लेने की कोशिश में 11 अक्टूबर 2017 को किशनगढ़ एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया गया। केन्द्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा और राज्य सरकार के नुमाइंदों ने किशनगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली और मुम्बई के बीच नियमित हवाई सेवा संचालन का वादा भी अजमेर और किशनगढ़ के बाशिंदों से किया, लेकिन सरकार का यह वादा हवा-हवाई सा नजर आ रहा है और इन रूटों पर हवाई सेवा संचालन का सभी को इंतजार है।

नहीं हो रही नियमित उड़ानें
24 अक्टूबर 2017 को टेस्ट फ्लाइट और 1 दिसम्बर 2017 को उदयपुर ? के लिए 9 सीटर विमान के माध्यम से सुप्रीम एयरलाइंस ने हवाई सेवा शुरू की। यात्री भार कमी के कारण इस रूट पर फ्लाइट का नियमित संचालन नहीं हो सका, जबकि दिल्ली और मुम्बई के बीच फ्लाइट शुरू होने का 3 महीने बाद भी इंतजार है। 9 सीटर एयरक्राफ्ट के माध्यम से 1 दिसम्बर से 5 मार्च तक मात्र 16 फ्लाइटों का आवागमन हो सका और इनमें मात्र करीब 90 यात्रियों ने हवाई सफर किया। प्रति फ्लाइट मेें करीब 2 से 3 यात्रियों ने ही हवाई सेवा की है।


किशनगढ़ के लोगों की दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू करने की काफी डिमांड है। एयरपोर्ट अॅाथोरिटी की ओर से रीजनल कनेक्टविटी योजना के तहत इस रूट पर हवाई सेवा शुरू करने की उच्च स्तर पर कवायद की जा रही है। दिल्ली रूट के लिए स्पाइस जेट को अप्रूवल मिल गई है और जल्द सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

अशोक कपूर, डायरेक्टर, किशनगढ़ एयरपोर्ट।