30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल से लौट रहे थे अच्छे भले, अचानक हुआ टीम पर हुआ जबरदस्त अटैक

पथराव में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीण दूरी पर होने से टीम तक पत्थर नहीं पहुंच सके।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 10 Apr 2019, 9:44 AM IST

attack on team

attack on team

अजमेर/ब्यावर/मसूदा.

मसूदा वन क्षेत्र की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हालांकि पथराव में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीण दूरी पर होने से टीम तक पत्थर नहीं पहुंच सके।

ग्रामीण समूह में हाथों में लकडिय़ां लेकर जंगल की ओर जा रहे थे। वन विभाग के अधिकारियों ने ऐहड़ा (आखेट) खेलने जाने की आशंका के चलते इनका पीछा किया। ग्रामीण पथराव करते हुए भाग गए, जबकि मौके से दो नाबालिग सहित आठ को पकड़ा है। वन विभाग ने मामला दर्ज कर छह जनों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

उप मुख्य वन संरक्षक सुदीप कौर, प्रशिक्षु आईएफएस रविकुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी मुलकेश कुमार सालवान सहित अन्य वन क्षेत्र का दौरा कर लौट रहे थे। इस दौरान ग्राम देवास व रामगढ़ के पास लोग समूह में जंगल की ओर जाते हुए नजर आए। इनके हाथों में लकडिय़ां थी। वन विभाग के अधिकारियों को जंगल में ऐहडा खेलने की आशंका हुई। इसके चलते उन्होंने उनका पीछा किया। इस दौरान ग्रामीण पथराव करते हुए रवाना हो गए।

पुलिस अधीक्षक को दी जानकारी
स्थिति को भांपते हुए कौर ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। मौके पर मसूदा थाना पुलिस पहुंच गई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके से तीन मोटरसाइकिल अपने कब्जे में ली। मौके से नया गांव निवासी शकूर काठात, मैदा का बाडिया निवासी अजीज काठात, अखावतों का बाडिया निवासी धर्मा काठात, मैदा का बाडिया नया गांव निवासी अकरम काठात, उतमी निवासी शाबिर एवं द्वेतपुरा निवासी सावरसिंह को पकड़ लिया। वन विभाग ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टीम की ओर से युवकों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान वनपाल मुकेश मीणा, वनपाल भगवानसिंह, वनरक्षक रोहित कुमार, दिनेशकुमार, भगवानसिंह, भरतसिंह, गीता व रेखा सहित अन्य शामिल थे।