13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photos: अजमेर में मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरा पानी, घरों-मकानों में घुसा, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, IMD ने दी ये चेतावनी

IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए आज अजमेर के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां प्रबल रहने की संभावना जताई है।

3 min read
Google source verification

फोटो: पत्रिका

तेज बारिश ने अजमेरवासियों के हाल-बेहाल कर दिए हैं। 5 घंटे से लगातार हो रही झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

स्कूल के बच्चे भी बरसात में भीगते हुए परिजनों के साथ स्कूल पहुंचे। कई जगह सड़कों-चौराहों पर पानी भर गया। बादल छाने बरसात और हवा चलने से मौसम में ठंडक रही।

सुबह 5 बजे से बरसात का दौर शुरू हुआ जो 11 बजे तक चला। केसरगंज, रामगंज, नसीराबाद रोड, स्टेशन रोड, वैशाली नगर, शास्त्री नगर, पंचशील, कोटड़ा, लोहागल, जयपुर रोड, फायसागर हरिभाऊ उपाध्याय नगर, कोटड़ा, आदर्श नगर, धौलाभाटा, मेयो लिंक रोड, गुलाबबाड़ी, मदार सहित आसपास के इलाकों में तेज बरसात हुई।

मार्टिंडल ब्रिज की तीसरी भुजा, केसरगंज, कचहरी रोड, मदार गेट पर पानी का बहाव तेज रहा। तारागढ़ पहाड़ी क्षेत्र से उफनते पानी से दरगाह-नला बाजार नहर जैसा बन गया।

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए आज अजमेर के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां प्रबल रहने की संभावना जताई है।

राजस्थान के 2 जिलों में तो विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी से भी अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिले में रेड अलर्ट घोषित किया है।

वहीं राजस्थान के कोटा-सवाईमाधोपुर और बारां जिलों समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान भी चलाया हुआ है।

तारागढ़ की पहाड़ियों से बहकर आया पानी दरगाह इलाके को नहर में तब्दील कर गया। दुकानों और रास्तों पर तेज बहाव से लोगों की आवाजाही ठप रही।