scriptPm Modi in Ajmer- I tell from where Modi gets the money. where did the | Pm Modi in Ajmer- मोदी बोले-मैं बताता हूं मोदी पैसे कहां से लाता है, पहले पैसे कहां जाते थे | Patrika News

Pm Modi in Ajmer- मोदी बोले-मैं बताता हूं मोदी पैसे कहां से लाता है, पहले पैसे कहां जाते थे

locationअजमेरPublished: May 31, 2023 05:48:13 pm

Submitted by:

Amit Kakra

सैनिकों, किसानों, महिलाओं को साधा

Pm Modi in Ajmer- मोदी बोले-मैं बताता हूं मोदी पैसे कहां से लाता है, पहले पैसे कहां जाते थे
Pm Modi in Ajmer- मोदी बोले-मैं बताता हूं मोदी पैसे कहां से लाता है, पहले पैसे कहां जाते थे
अजमेर. पीएम नरेन्द्र मोदी बुधवार को तय समय पर अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली पहुंच गए। उनके पहुंचते ही सभा स्थल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा।

पीएम मोदी बोले कांग्रेस ने सैनिकों के लिए वन रेंक वन पेंशन शुरू नहीं की। कांग्रेस की गति से चलते तो देश में 40 वर्ष बाद टीकाकरण शत प्रतिशत होता। आजकल बहुत से लोग पूछते हैं। विकास के काम के लिए ये मोदी इतने पैसे लाता कहां से है। मैं बताता हूं मोदी पैसे कहां से लाता है। पहले पैसे कहां जाते थे। आज कहां जाते हैं वह भी बताता हूं। हमारे देश में विकास के काम के लिए पैसे की कमी नहीं रही है। यह बहुत जरूरी होता है कि जो पैसे सरकार भेजे वह पैसे विकास के कामों में लगे। कांग्रेस के नेता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सार्वजनिक रूप से माना था कि सरकार 1 रुपया भेजती है तो 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। कांग्रेस हर योजना में 85 प्रतिशत पैसे खाने वाली पार्टी है। भाजपा ने बीते 9 वर्षों में इतना विकास इसलिए संभव हो पाया क्योंकि भाजपा कांग्रेस की लूट के रास्तों को बंद कर रही है।
तो इतने रुपए भ्रष्टाचार में जाते
बीते 9 वर्षों में हाइवे व रेलवे पर 24 लाख करोड़ रुपए खर्च किए। यदि कांग्रेस की सरकार होती तो 20 लाख रुपए बीच में ही लूट जाते है। सरकार ने 29 लाख करोड़ रुपए सीधे गरीबों के खाते में जमा किए। अगर कांग्रेस सरकार होती तो 24 लाख करोड़ रुपए बीच में ही लूट जाते। साथियों लूट की बात होती है तो कांग्रेस किसी से भेदभाव नहीं करती है। गरीब हो अल्पसंख्यक हो महिला हो युवा हो सबको समान भाव से लूटती है। बीते 9 वर्षों में आदिवासी बच्चों को 22 हजार करोड़ रुपए भेजे हैं। अगर कांग्रेस सरकार होती तो 19 हजार करोड़ रुपए बीच में ही लूट जाते। बीते 9 वर्षों में चार लाख करोड़ रुपए पानी के लिए दिए। अगर कांग्रेस सरकार होती तो 3.25 लाख करोड़ रुपए बीच में ही लूट जाते।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.