16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi in Rajasthan Ajmer- वार्डों में कार्यकर्ताओं की खातिरदारी, नाश्ते के पैकेट और छाछ की भी व्यवस्था

कार्यकर्ताओं के लिए बस, चार पहिया वाहन व नाश्ते की व्यवस्था
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Amit Kakra

May 31, 2023

PM Modi in Rajasthan Ajmer- वार्डों में कार्यकर्ताओं की खातिरदारी, नाश्ते के पैकेट और छाछ की भी व्यवस्था

PM Modi in Rajasthan Ajmer- वार्डों में कार्यकर्ताओं की खातिरदारी, नाश्ते के पैकेट और छाछ की भी व्यवस्था

अजमेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अजमेर और पुष्कर आएंगे। नौ साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद वे अजमेर में पहली सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले पुष्कर पहुंचकर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी बोइंग-737 विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरेंगे। एयरपोर्ट से वे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से दोपहर 3.30 बजे पुष्कर में अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वे जगतपिता ब्रह्माजी के मंदिर में मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। यहां उनका करीब 20 मिनट का कार्यक्रम है। पुष्कर सरोवर में पूजन का फिलहाल कार्यक्रम नहीं है। लेकिन प्रशासन ने इसके बंदोबस्त किए हैं।
उधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा की तैयारियों को लेकर बुधवार सुबह से कार्यकर्ता जुटे रहे। वार्ड 70 भाजपा पार्षद कृष्ण कुमार त्रिपाठी सुबह से जनसंपर्क में लगे रहे। कार्यकर्ताओं को एकत्र कर बसों के लिए व्यवस्था सौंपी।

इसी तरह वार्ड 80 में पार्षद धर्मेन्द्र सिंह चौहान सुबह कार्यकर्ताओं के साथ नाश्ते के पैकेट तैयार करने में लगे। उन्होंने बताया कि करीब 3 सौ से ज्यादा नाश्ते के पैकेट तैयार किए गए हैं। इस अवसर पर भोलानाथ आचार्य, महेंद्र माथुर, औकार सिंह, आशीष शर्मा, पंडित दिव्य प्रकाश, रणवंत सिंह, बाबूलाल चौहान, प्रदीप यादव, धर्मपाल वैष्णव, भगवान बैरवा, निखिल फुलवानी, विजय जैन, जीवराज सिंह, धर्मा जी, अक्षय सिंह, वसीम सिद्धिकी, सोनू लेखवानी, मुकेश जांगिड़, शकुन्तला चौहान, मंजुला सिसोदिया, पूनम मेहरा, पुष्पा कंवर, सुनीता पाराशर, सलमा अवं अन्य का अमूल्य सहयोग रहा। वहीं वार्ड 14 में मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, पार्षद हेमलता बंसल, लवलेश बंसल लोगों से संपर्क करते रहे। पार्षद ज्ञान सारस्वत ने बताया कि करीब 50 चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता कायड़ विश्राम स्थली जाएंगे।
यह रहेगा कार्यक्रम
इसके बाद मोदी शाम करीब 4.15 बजे अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली पहुंचेंगे। वे यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रिहर्सल की गई। उनकी अजमेर और पुष्कर आगमन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। एसपीजी सहित पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग