28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी ने अजमेर से किया एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

कायड़ विश्राम स्थली पर जनसभा को किया संबोधित, 16,686 करोड़ की दी सौगात

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

dinesh sharma

image

दिनेश कुमार शर्मा

Feb 28, 2026

ajmer

अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली पर शनिवार को जनसमूह का अ​भिवादन करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। फोटो : वाहिद पठान

अजमेर (Ajmer news). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित सभा में राजस्थान को 16 हजार 686 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बटन दबाकर इनका शुभारंभ किया। इसी मंच से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध एचपीवी राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत की गई।

प्रधानमंत्री ने 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। अजमेर जिले के केकड़ी की अंकिता कुमारी मीणा और रूपनगढ़ क्षेत्र के मुकेश प्रजापत को मंच पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान को आस्था और शौर्य की धरती बताते हुए कहा कि यहां तीर्थों और क्रांतिवीरों के पदचिह्न हैं। हाइफा युद्ध का उल्लेख करते हुए मेजर दलपत सिंह के शौर्य को याद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें गत दिनों इजराइल की संसद में हाइफा की आजादी का गौरवगान करने का अवसर मिला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नई शक्ति जुड़ने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पर्यटन को भी गति मिलेगी। कनेक्टिविटी बेहतर होने से निवेश और स्थानीय कारोबार को लाभ होगा।

एचपीवी टीकाकरण से नारी शक्ति को संबल

एचपीवी राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं की धरती से यह अभियान शुरू हो रहा है। इससे महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मां स्वस्थ रहती है तो परिवार मजबूत रहता है।

महिलाओं के लिए योजनाओं का उल्लेख

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को संबल देने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। पूर्व में स्कूलों में शौचालय और सेनिटरी नेपकिन की कमी से छात्राओं को पढ़ाई छोड़नी पड़ती थी। मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के खाते में सीधे सहायता राशि पहुंच रही है और उज्ज्वला योजना से धुएं से राहत मिली है।

पर्यटन व कनेक्टिविटी पर जोर

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और परिवहन व्यवस्था से पर्यटकों की संख्या बढ़ती है और होटल, ढाबे सहित कई परिवारों की रोजी-रोटी चलती है। राजस्थान को अवसरों की भूमि बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है।

सोलर ऊर्जा से बदलेगा राजस्थान

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान सूरज की ताकत से समृद्धि कमाने वाली धरती बन रहा है। पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर 78 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है और कई घरों में बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर पेपर लीक, रक्षा सौदों और सिंचाई परियोजनाओं में देरी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी को फाइलों से निकालकर धरातल पर लाया जा रहा है और नहरों को जोड़ने का काम शुरू हुआ है।

विकसित राजस्थान से विकसित भारत

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित राजस्थान, विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिन परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है, वे राज्य के विकास की मजबूत नींव रखेंगी।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग