29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेंद्र मोदी देंगे अजमेर को यह सौगात, टिकी हुई हैं सबकी निगाहें

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 17 Aug 2018, 8:54 AM IST

news

bjp leaders lie from PM MODI

अजमेर.

दौलत बाग के किनारे 13 करोड़ रुपए खर्च चारबागशैली में विकसित किए गए का सुभाष उद्यान को 18 अगस्त के बाद आमजन को खोल दिया जाएगा। पूर्व में इसे 15 अगस्त को आमजन के लिए खोला जाना था लेकिन उद्यान के ओएंडएम के टेंडर नहीं खुलने के कारण समयावधि आगे बढ़ा दी गई है। सुभाष उद्यान का विधिवित उद्घाटन 30 सितम्बर को प्रधानमंत्री के हाथों करवाए जाने की योजना है।

सुभाष उद्यान में चल रहा निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सुभाष उद्यान में योगा पार्क बनाया गया है। इसके अलावा साइकिलिंग,जॉगिंग तथा वाकिंग के लिए तीन ट्रैक बनाए गए हैं। बच्चों के लिए ट्वाय ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा बोटिंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी। नगर निगम ने यहां 130 बड़े पौधे तथा 30 हजार के करीब छोटे पौधे व फूल लगाते हुए हरियाली विकसित की है।

पेड़ पौधे दिल्ली, हरियाणा तथा हैदराबाद से मंगवाए गए हैं। सुभाष उद्यान में फाउंटन के साथ ही सेंट्रल कैनाल भी आकर्षण का केन्द्र होगी। उद्यान में आने वाले लोगों को कैफेटेरिया की भी सुविधा भी उपलब्ध होगी। उद्यान के संचालन के लिए निगम ने टेंडर जारी कर दिया है।

यह 18 अगस्त को खोला जाएगा। ठेकेदार ही उद्यान का संचालन करेगा। सुरक्षा, पार्क का मेंटीनेंस, पार्किग, कैफेटेरिया,झूले, ट्वाय ट्रेन, बोटिंग आदि का संचालन ठेकेदार ही करेगा। उद्यान में प्रवेश के लिए 5 रुपए का टिकट लेना होगा। जबकि अन्य सुविधाओं के लिए अलग से भुगतान करना होगा। इसके लिए निगम ने दरें निर्धारित कर दी हैं।

हाइटेक नेटवर्क देखकर पुलिस के उड़े होश

सेन्ट्रल जेल अजमेर में बंदी के बैरक में मोबाइल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को जेल प्रशासन ने सजायाफ्ता कैदी की बैरक की तलाशी ली। तलाशी में कैदी के सामान में मोबाइल, सिमकार्ड बरामद किया। जेल अधीक्षक की शिकायत पर सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने आरोपित कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी।
पुुलिस के अनुसार जेल प्रशासन ने बुधवार को जेल में बैरक की तलाशी ली। तलाशी में वार्ड 1 के बैरक नम्बर तीन में आजीवन कारावास की सजा काट रहे भीलवाड़ा जिले के सद्दाम पुत्र घीसू खां के सामान में सिमकार्ड लगा मोबाइल फोन बरामद किया। जेल प्रशासन ने मोबाइल जब्त कर सद्दाम के खिलाफ सिविल लाइन्स थाने में राजस्थान कारागार अधिनियन के तहत अनुचित साधन के इस्तेमाल का प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस आरोपित कों जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी।