6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीणों का मिला साथ : डांग इलाके में डकैतों की अब खैर नहीं

धौलपुर जिला पुलिस का विशेष अभियान : इनामी राशि बढ़ाना भी रणनीति का एक हिस्सा, ग्रामीणों व डकैतों के बीच चेन तोडऩे में पुलिस हो रही कामयाब,पुलिस ने अब तक कई कुख्यात डकैत दबोचे

3 min read
Google source verification
ग्रामीणों का मिला साथ : डांग इलाके में डकैतों की अब खैर नहीं

धौलपुर डांग क्षेत्र में ग्रामीणों से बातचीत करते पुलिस अधीक्षक।

अजमेर/धौलपुर. पुलिस ने डांग dang क्षेत्र में सक्रिय डकैतों की नाक में नकेल डालने के लिए ग्रामीणों से समझाइश की है। इस इलाके में डकैतों को राशन सामग्री, छिपने की जगह व अन्य सहायता मिलने से डकैतों dacoits का मनोबल बढ़ा हुआ था। इस बार पुलिस इस चेन को तोडऩे में कामयाब होती दिख रही है। यदि धौलपुर जिला पुलिस इसी तरह सक्रिय रही तो dang डांग क्षेत्र जल्द ही अपराध मुक्त हो सकता है। वहीं बंदूकों की ठांय-ठांय खामोश हो सकेगी।

वैसे चंबल के बीहड़ों के बागी और बंदूक से नाता बहुत पुराना है। राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा का विभाजन करती चंबल में डकैतों dacoits रक्त रंजित कई किस्से हैं। चंबल बीहड़ के हर चप्पे-चप्पे से वाकिफ डकैत पुलिस की घेराबंदी को चकमा देने में कामयाब होते रहे हैं। अब पुलिस का बीहड़ पर चक्रव्यूह असर दिखाने लगा है।

तीन दर्जन dacoits डकैत दबोचे

पुलिस को कुछ माह में डांग क्षेत्र से करीब तीन दर्जन से अधिक डकैतों को दबोचने में कामयाबी मिली है। डकैतों की गिरफ्त में आने पर डांग dang की स्थिति साफ हो गई है कि स्थानीय लोग अपराध और भय मुक्त जीवन जीना चाहते हैं। डांग dang में लोगों से मिले सहयोग और पुलिस उच्चाधिकारियों की गंभीरता से परिणाम सार्थक निकल रहे हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से डांग को डकैत dacoits मुक्त कराने के मद्देनजर यहां सक्रिय डकैतों की इनामी राशि में भी बड़ा इजाफा कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस ने डांग क्षेत्र Dang area में अभियान चलाते हुए कुख्यात डकैत 50 हजार के इनामी पप्पू गुर्जर व 45 हजार के इनामी भारत गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने 5 से 25 हजार तक के इनामी दो दर्जन से अधिक डकैतों को भी पकडऩे में सफलता हासिल कर ली है। डकैतों की अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस की ओर से 5 से 25 हजार रुपए तक की इनाम राशि और बढ़ा दी है।

किस-किस अपराधी पर कितना इनाम

अप्रेल माह में धौलपुर जिले में इनामी अपराधियों की सूची में डकैत रामविलास गुर्जर पर 40 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। इसमें 5 हजार रुपए जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर, 10 हजार भरतपुर रेंज आईजी और 25 हजार रुपए एडीजी सीआईडी अपराध शाखा जयपुर की ओर से दिया जाना तय किया गया है।

इसी क्रम में डकैत केशव गुर्जर पर 60 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। 45 हजार राजस्थान पुलिस एवं 15 हजार रुपए उत्तरप्रदेश के आगरा पुलिस अधीक्षक की ओर से दिया जाएगा। इसी प्रकार बैजू उर्फ बैजनाथ गुर्जर पर 65 हजार रुपए, डकैत रघुराज गुर्जर पर 35 हजार रुपए, डकैत धर्मेन्द्र गुर्जर उर्फ लोकेन्द्र उर्फ लुक्का पर 35 हजार रुपए, डकैत गब्बर ङ्क्षसह गुर्जर पर 15 हजार, मेम्बर सिंह पर 15 हजार, लटूरी उर्फ लाल सिंह पर 15 हजार, श्रीराम गुर्जर पर 15 हजार, भारत सिंह ठाकुर पर 16 हजार एवं बैजनाथ पर 11 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक अपराधियों को पकडऩे पर पांच हजार से 5 सौ रुपए तक का इनाम रखा गया है।

डांग में मिल रहा पुलिस को समर्थन

डकैतों की Dang area डांग क्षेत्र के ग्रामीणों का अब पुलिस को समर्थन भी मिलत रहा है। ग्रामीणों की ओर से डकैतों को सभी प्रकार की रहने, खाने, सोने जैसी सभी सुविधाओं उपलब्ध कराई जाती है। उन्हें पुलिस ने चिह्नित कर लिया और सहयोग मांगा है। इसके परिणाम सार्थक आ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बाहरी क्षेत्र में अपराध करने के बाद डांग इलाके में छुपने वाले डकैतों की सूचनाएं भी पुलिस को मिल रही है। हाल में पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस के इनामी डकैतों को धौलपुर के Dang area डांग क्षेत्र में पकडऩे में सफलता हासिल की है।
मृदुल कच्छावा,जिला पुलिस अधीक्षक, धौलपुर का कहना है कि डांग में चलाए जा रहे तलाशी अभियान में डकैतों के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस टीम का मनोबल बढ़ा है। पुलिस की सक्रियता के चलते ग्रामीणों का भी सहयोग मिल रहा है। जल्द ही डांग को डकैत मुक्त करा दिया जाएगा।