1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कविताओं में पुलिस का शौर्यगान. .शब्दों में पिरोए मन के भाव

‘राजस्थान पुलिस दिवस’ की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Apr 15, 2025

कविताओं में पुलिस का शौर्यगान. .शब्दों में पिरोए मन के भाव
Play video

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम माशिबो सभागार में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती युवतियां।

अजमेर(Ajmer News). राजस्थान पुलिस के गौरवमयी इतिहास को मंगलवार शाम जिले के पुलिस अधिकारी, जवान और उनके बच्चों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मंच पर साकार कर दिया। गीत, संगीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी। कविता पाठ के जरिए पुलिस अधिकारियों का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। परिवार से दूर और ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के जज्बे को भावों और शब्दों में प्रकट किया।

वादन-नृत्य, काव्य पाठसांस्कृतिक संध्या का आगाज कलाकार मनोज सिन्हा ने सरस्वती वंदना के बाद वैष्णव जन तो तेने कहिए..पर बासुरी वादन से किया। अशोक एण्ड पार्टी ने मोरिया... पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। सीओ(नॉर्थ) रूद्र प्रकाश शर्मा द्वारा प्रस्तुत ‘राह कठिन, पुलिस का जीवन’ कविता को जमकर दाद मिली। गंज थानाधिकारी महावीर सिंह ने कविता ‘खाकी’ से राजस्थान पुलिस की शौर्य गाथा बताई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीपक कुमार ने कविता से मनोभावों को प्रकट किया। अशोक शर्मा एंड पार्टी ने भवई नृत्य से राजस्थानी कला और संस्कृति की छाप छोड़ी।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कार

समारोह में एसपी वंदिता राणा ने पुलिसकर्मियों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया। एएसपी हिमांशु जांगिड़, गणेशाराम चौधरी, धर्मवीर जानू, सीओ ओमप्रकाश, लक्षमणराम चौधरी, नेमीचन्द, रामचन्द्र चौधरी समेत थानाधिकारी व जवान मौजूद थे।

अधिकारी-जवानों ने किया रक्तदान

सुबह 9 बजे एसपी वंदिता राणा के नेतृत्व में महिला बैरक में आयोजित रक्तदान शिविर में महिला कांस्टेबल ने रक्तदान किया। शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) हिमांशु जांगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) दीपक शर्मा, वृत्ताधिकारी, थानाधिकारियों के साथ जवानों ने 79 यूनिट रक्तदान किया।

क्विज में जीते पुरस्कार

सुबह 11 बजे सावित्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सीओ (नॉर्थ) रूद्र प्रकाश शर्मा ने राजस्थान पुलिस की सामान्य जानकारी, कार्यप्रणाली, राजकॉप नागरिक एप, यातायात नियम, साइबर क्राइम, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब पूछे। प्रतियोगिता के समापन पर एसपी वंदिता राणा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

Story Loader