5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डाकघर आपके द्वार: फोन करो पैसा पाओ

डाकिया घर आकर देगा पैसा डाकघर ने लॉक डाउन में11 लाख से अधिक राशि का भुगतान किया

2 min read
Google source verification
india post

india post


Post Office at your door: call get money

अजमेर.यदि आपका किसी भी बैंक bank में खाता है और लॉक lock डाउन down के इस समय में आपको घर बैठे रुपए की आवश्यकता है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप डाकघर में एक फोनं, डाककर्मी आपके घर पर पैसा देगा।
डाक विभाग post office की ओर से आधार aadhar इनेबल्ड पेमेन्ट सिस्टम (एईपीएस) के माध्यम से डाककर्मी postman ग्राहकों के घर-घर जाकर रुपए पहुंचा रहे है। लॉकडाउन अवधि में विभाग द्वारा अब तक 514 ग्राहकों को 11,36,591 का भुगतान किया जा चुका है।

डाक विभाग की ओर से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ippb की आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम सेवा के माध्यम से इसका अधिकतर लाभ ग्रामीण क्षेत्रवासियों द्वारा उठाया जा रहा है। घर-घर जाकर रूपए देने के लिए अजमेर ajmer डाक मडल में डाक विभाग के 107 ग्रामीण शाखाओं में ग्रामीण डाक सेवक व शहरी क्षेत्र में पोस्टमैन सेवा दे रहे है इसके अलावा अजमेर मंडल के 60 विभागीय डाकघरों में भी यह सुविधा उपलब्ध है।
इस सुविधा के लिए डाककर्मियों को स्मॉर्ट फोन व बायोमैट्रिक मशीन दी गई है। किसी को भी रूपए निकलवाने के लिए अगर उसका खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में है तो एक टोल फ्री नम्बर 155299 / 18001807980 पर फोन करना होगा। अगर खाता नहीं है तो फोन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।
इन नम्बरों पर कर सकते हैं फोन

अजमेर प्रधान डाकघर 0145-2432145,जनसम्पर्क निरीक्षक (डाक) अजमेर प्रधान डाकघर 9351064759,सहायक अधीक्षक डाकघर, उत्तर उपखंड 7737625395,सहायक अधीक्षक डाकघर, दक्षिण उपखंड 9413225365,प्रवर अधीक्षक अजमेर मंडल 9413208238
किशनगढ़ क्षेत्र

मदनगंज-किशनगढ़ प्रधान डाकघर 01463-242300,उपमंडल निरीक्षक किशनगढ़ 8130404396 उपरोक्त से सम्पर्क करके सुविधा का लाभ लॉक डाउन के दौरान उठा सकते है। इसके बाद डाककर्मी घर आकर रूपए देगा तथा बायोमैट्रिक मशीन में उसी समय अंगूठा लगवाएगा।

बैंक खाते का आधार से लिंक होना जरूरी

अजमेर मंडल के प्रवर अधीक्षक(डाक ) पवन कुमार शर्मा के अनुसार इस सुविधा के लिए किसी भी ग्राहक का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए व कस्टमर के पास मोबाइल होना चाहिए, जिस पर ओटीपी आ सके।

read more: 400 पोस्टमैन व 200 लिपिकों की भर्ती निरस्त