17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली चोरी पकडऩे गई टीम से मारपीट

रूपनगढ़ थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

2 min read
Google source verification
बिजली चोरी पकडऩे गई टीम से मारपीट

ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom

अजमेर. जिला प्रशासन के निर्देश पर सांभर झील से लगते गांवों मे अवैध बिजली कनेक्शनों की जांच करने गई ajmer discom अजमेर विद्युत वितरण निगम की विजिलेंस विंग की टीम से गुरुवार शाम कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। टीम ने रूपनगढ़ थाने में मारपीट तथा राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करवाया है।

सहायक अभियंता रघुनाथ राम भाटी की आेर से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार १२ दिसम्बर को अधिशाषी अभियंता एल.आर. थोरी, सहायक अभियंता सुरेश दायमा, तकनीकी हेल्पर राजेन्द्र कुमार मीणा, महेश, चंदन सिंह जाटव, सुरेश सिंह रावत, विद्युत चोरी निरोधक थाने के सिपाही मोहन सिंह, आनन्द शर्मा, वाहन चालक राजपाल सिंह ने सांभर झील से लगते आऊ गांव में अवैध रूप से बिजली चोरी के मामले में जांच शुरू की। टीम जब रूपनगढ़ की ओर जा रही थी तभी अचानक गिरवर सिंह राठौड़ व मोहन नाम के व्यक्ति ने लगभग १०-१५ लोगों के साथ टीम पर हमला कर दिया। गाड़ी पर पत्थर फेंक कर शीशा तोड़ दिया तथा कर्मचारियों के साथ मारपीट की इससे कर्मचारियों को चोटें आई। अधिशाषी अभियंता थोरी के अनुसार टीम तो केवल मीटरों की क्रॉस रीडिंग चेक करने गई थी।
रंगेहाथ बिजली चोरी करते पकड़ा

४ लाख ४७ हजार का लगाया जुर्माना लगाया,१४ मीटर उतारे

अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से नागौर जिलों में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान जारी है। शुक्रवार को १४ बिजली चोरों को रंगेहाथ पकड़ा। उपभोक्ताओं के मीटर उतारते हुए बिजली चोरों पर ४ लाख ४७ हजार ३७७ रुपए का जुर्माना लगाया गया। कुछ मीटर टेंम्पर्ड पाए गए, जबकि कुछ ने आउट गोइंग में केबल लगा रखी थी।

इनके खिलाफ कार्रवाई : इमरान अहमद, अब्दुल समद, बिसमिल्ला, मोहम्मद सफी, मोहम्मद असलम, अब्दुल हमीद, अब्दुल सत्तार, अहमद अली,सगीर अहमद, शेख फरीद, फकरुद्दीन, रहमत व अब्दुल हफजी के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई।

read more:आखिर क्या हुआ ऐसा कि मां की मौत के दूसरे दिन ही बेटे को लगानी पड़ी फांसी

https://www.patrika.com/ajmer-news/mother-died-son-hangs-on-second-day-5495181/