
प्रधान गुर्जर हत्याकांड: पहले नाचे फिर अचानक कर दिया वार
मदनगंज-किशनगढ़.
सशस्त्र सीमा बल के जवान प्रधान गुर्जर की हत्याकांड को आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया। आरोपी पहले अजमेर गए। वहां उन्होंने दरगाह व पुष्कर घूमे शराब पार्टी की उसके बाद वापस गांव लौटते हुए। उन्होंने घटना को अंजाम दिया।
तीनों प्रधान के साथ अजमेर में दरगाह गए। पुष्कर में भी घूमे। सभी ने शराब पार्टी की थी। रात को सभी ने एक होटल पर खाना खाया। जवान प्रधान गुर्जर भूणाबाय स्थित अकेडमी में अपने भाइयों से मिला। इस दौरान जीतराम गुर्जर (जीतू) उसके साथ था। जबकि रामअवतार और हनुमान गाड़ी में ही बैठे रहे। बाद में सभी गांव की ओर रवाना हो गए। किशनगढ़ के आगे मण्डावरिया मोड़ पर की ओर डान्स करने की इच्छा जाहिर की। मोड़ पर गाड़ी रोकी टेप शुरू किया और नाचने लग गए। नाचके दौरान जीतराम ने प्रधान पर वार कर दिया। इसके बाद उसके साथी भी प्रधान पर टूट पड़े। प्रधान निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसने दम तोड़ दिया। आरोपियों ने उसके शव को कार में पटका उसके सिर को सीट ने नीचे दबाया और रवाना हो गए। यहां से वे हरमाड़ा चौराहे से भोजियास से तिलोनिया की ओर रवाना हुए। लेकिन तिलोनिया में गाड़ी कीचड़ में फंस गई। वहां से आरोपी पैदल रवाना हो गए।
पहले से बना रखी थी योजना
आरोपी जीतराम गुर्जर (जीतू) ने पहले से ही प्रधान को ठिकाने लगाने की योजना बना रखी थी। वह प्रधान से रंजिश रखता था। हमले का मौका देख रहा था।
Published on:
14 Sep 2019, 2:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.