राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत के दौरान उनसे सकल राजपूत समाज का कांग्रेस को समर्थन नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार व उसके मंत्रियों की बौखलाहट है। राजपूत, रावणा राजपूत, चारण समाज कांग्रेस को वोट देने जा रहा है,इस कारण अब भाजपा के मंत्री सफाई देते घूम रहे हैं। कांग्रेस को राजपूत समाज सहित सभी समाजों का समर्थन मिल रहा है। यह भाजपा के चार साल के कुशासन का नतीजा है।