
पुष्कर में कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते जिला प्रभारी मंत्री प्रमोद भाया।
अजमेर. जिले के ब्यावर नगर परिषद,पुष्कर व नसीराबाद नगर पालिका चुनाव (nagar palika election) में भाजपा व कांग्रेस फूंक-फूंकर कदम रख रही है। उम्मीदवार चयन में सर्वसम्मति बनाना पहली प्राथमिकता है,ताकि बगावत का सामना नहीं करना पड़े। साथ में जातीय आधार, छवि, वोट बैंक, पार्टी निष्ठा समेत टिकाऊ व जिताऊ भी होना जरूरी है। निकाय प्रमुख (chairmain) का चुनाव निर्वाचित पार्षद ही करेंगे। इसलिए क्रॉस वोटिंग के खतरे से बचने के लिए सही उम्मीदवार की तलाश (search) है।
जल्दबाजी में निर्णय नहीं
इसे लेकर भाजपा व कांग्रेस (bjp and congres) के पर्यवेक्षक कोई जल्दबाजी में निर्णय नहीं करना चाहते। नगर परिषद ब्यावर के चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा ने तैयरियां पूरी कर ली है। कांग्रेस व भाजपा दोनों ही संगठन मान रहे हंैं कि जो भी दल एकजुटता से चुनाव लड़ेगा। गुटबाजी से परे हटकर एकता दिखाएगा। जीत उनकी झोली में होगी। जीत का यह मंत्र सभी गुटों को देकर एकमंच पर लाने का जतन तेज हो गया है। भाजपा में विधायक शंकरसिंह रावत व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा एक मंच पर कम ही नजर आते थे। नगर परिषद चुनाव में दोनों ही नेता साथ नजर आ रहे हैं।
इससे भाजपा (bjp) खेमे में राहत है। इससे वोटों (vote) का बिखराव नहीं होगा,लेकिन टिकट का वितरण किस प्रकार होता है। यह उसी पर निर्भर है। इसी प्रकार कांग्रेस में भी गुटबाजी को पाटने को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें भी एक समन्वय समिति बनाकर सबको साथ लाने के लिए अंदरूनी तौर पर प्रयास तेज कर दिए हैं।
चुनाव जीतना ही लक्ष्य (target)
कांग्रेस व भाजपा दोनों ने ही वार्ड में स्थानीय कार्यकर्ता को प्राथमिकता देकर गुटबाजी खथ्म करना चाहते हैं। एवं जो वार्ड जिस वर्ग का आरक्षित है। उस वर्ग के व्यक्ति को ही टिकट देने की रणनीति तय की है, ताकि बाहरी वार्ड के प्रत्याशी को उतारने से विरोध नहीं झेलना पड़े। वार्ड वार एेसे दावेदारों का तीन-तीन का पैनल तैयार किया जा रहा है। इन तीन पैनल पर आखिरी मोहर अंत में लगेगी, ताकि विरोध का सामना नहीं करना पड़े।
भाजपा के प्रभारी शंकरङ्क्षसह राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं व टिकटार्थियों से फीडबैक लिया। इस दौरान यह संदेश दिया कि अगर कोई दावेदार पार्टी के साथ ही निर्दलीय का आवेदन भरता है तो एेसे प्रत्याशी का पार्टी टिकट काट सकती है। किसी को टिकट दिया भी गया है तो उस पर पुनर्विचार किया जा सकता है। पार्टी इस संदेश के जरिए कार्यकर्ताओं को बांधे रखने का प्रयास कर रही है।
बड़े चेहरे काट रहे कन्नी
कांग्रेस व भाजपा में अब तक कोई बडे चेहरे सामने नहीं आए है। कांग्रेस से सभापति कमला दगदी, पूर्व सभापति मुकेश सोलंकी के नाम जरुर चर्चा में है। इनके आवेदन को लेकर भी कोई नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है। एेसे ही भाजपा में पूर्व सभापति शशिबाला सोलंकी ने टिकट मांगा है। इसके अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिकिशन तिलोकानी ने भी टिकट को लेकर आवेदन किया है।
प्रभारी मंत्री ने जताई चिंता
पुष्कर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की ओर से पार्षद का टिकट चाहने वालों के लिए रायशुमारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बुधवार रात 10 बजे माली मंदिर में जिला प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि पिछले चुनाव में पुष्कर नगर पालिका बोर्ड में 20 वार्ड में कांग्रेस का एक पार्षद जीता था जो बहुत ही सोचनीय विषय है। इस चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाना है। विधायक गंगादेवी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कड़ा परिश्रम करना होगा। पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर ने कहा कि कांग्रेस राज में पुष्कर में विकास के कआ कार्य हुए हैं।
कांग्रेस के जिला देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि पिछले 5 सालों में नगर पालिका का भाजपा बोर्ड भ्रष्टाचार में डूबा रहा। कांग्रेसी कार्यकर्ता पुष्कर नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए जुट जाएं।
कांग्रेस की ओर से पुष्कर नगर पालिका चुनाव को लेकर 25 वार्डो में वार्ड प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाए गए। बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष मंजूकुर्डिया ने भी संबोधित कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उसका नगर पालिका के 25 वार्ड से अब तक कांग्रेस का टिकट पाने के लिए 110 दावेदारों ने आवेदन किया है तथा गुरुवार तक आवेदन करने का समय है।
जिला प्रभारी मंत्री भाया का दावा
नसीराबाद में कांग्रेस की बैठक में जिला प्रभारी मंत्री प्रमोद भाया ने दावा किया कि नसीराबाद नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। राज्य में कांग्रेस की सत्ता है। विकास के लिए कड़ी से कड़ी जोडऩे के लिए यहां की जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। पार्टी कार्यकर्ता संगठित होकर चुनाव प्रचार कर अधिक से अधिक प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराएं। प्रभारी मंत्री भाया बुधवार को नसीराबाद कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि नसीराबाद नगर पालिका की भौगोलिक व मतदाता संख्या विचित्र है। इसके चलते उम्मीदवारों का दावा कम है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय गौड़ ने कहा कि गत भाजपा सरकार ने हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में नगर पालिका बनाई थी। कांग्रेस ने इसे आगे बढ़ाया है। बैठक को बगरू विधायक गंगा देवी, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह राठौड़, पूर्व विधायक महेन्द्रसिंह गुर्जर व रामनारायण गुर्जर ने भी संबोधित किया।
पूर्व मंत्री गुर्जर बोले- भाजपा का बनेगा बोर्ड
नसीराबाद में भाजपा की बैठक में पूर्व मंत्री कालूराम गुर्जर ने कहा कि प्रदेश की जनता का कुछ ही माह में कांग्रेस से मोहभंग हो गया है। लुभावने वायदे कर सत्ता में आई कांग्रेस जनता की कसौटी पर खरा नहीं उतरी। कर्जा माफी की घोषणा पर अमल नहीं हुआ। पूर्व मंत्री गुर्जर बुधवार को यहं पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने बताया कि नसीराबाद नगर पालिका चुनाव में करीब सौ से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है। बैठक में विधायक रामस्वरूप लांबा, संगठन प्रभारी अजमेर उपमहापौर सम्पत सांखला, भाजपा जिलाध्यक्ष बी. पी. सारस्वत, जिला देहात उपाध्यक्ष भगवान शर्मा, मंडल अध्यक्ष वैभव तेला, पूर्व जिला प्रमुख ताराचंद रावत, संगठन प्रभारी राजेश सिंहल, मंडल महामंत्री काली बाबानी, मंडल उपाध्यक्ष संदीप यादव, महावीर टांक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चुनाव आचार संहिता की पालना पर जोर
नसीराबाद. नगर पालिका चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता की पालना के लिए बुधवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में नियमों की पालना पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान तहसीलदार बुद्धिप्रकाश मीणा, सदर थानाधिकारी कैलाश कुमार विश्रोई, सिटी थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह नाथावत उपस्थित रहे।
नसीराबाद में भाजपा बैठक को सम्बोधित करते पूर्व मंत्री कालूराम गुर्जर।
Published on:
31 Oct 2019 01:29 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
