28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi Rajasthan Visit LIVE : राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान का आगाज़, संबोधन शुरू- अब देंगे राजस्थान को सौगातें 

राजस्थान की पावन धरा अजमेर में आज इतिहास रचा जा रहा है। प्रधानमंत्री कायड़ विश्राम स्थली से राजस्थान को 16,680 करोड़ रुपये की सौगातें देंगे। यह पूरी तरह से एक 'सरकारी कार्यक्रम' है, जिसमें विकास, स्वास्थ्य और रोजगार का त्रिवेणी संगम देखने को मिलेगा।

2 min read
Google source verification

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के हृदय स्थल अजमेर में विकास का 'महासंगम' कर रहे हैं। प्रधानमंत्री कायड़ विश्राम स्थली पहुँचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह दौरा राजस्थान के बुनियादी ढांचे को बदलने वाला साबित होगा, जहाँ प्रधानमंत्री शहरी विकास, सिंचाई, ऊर्जा और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। 

PM MODI VISIT LIVE Updates:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान जैसे ही किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
  • सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देशव्यापी युद्ध : इस दौरे का सबसे महत्वपूर्ण और भावनात्मक पहलू महिलाओं का स्वास्थ्य है। प्रधानमंत्री ने अजमेर से 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में कुछ स्कूली छात्राओं को वैक्सीन लगाया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने छात्राओं से संवाद भी किया।
  • लक्ष्य: भारत में महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर को जड़ से खत्म करना।
  • महत्व: यह पहल देश भर में करोड़ों लड़कियों को भविष्य में होने वाले जानलेवा कैंसर से सुरक्षा प्रदान करेगी।

रोजगार उत्सव: चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, विभिन्न विभागों में 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, इनमें पटवारी, नर्सिंग स्टाफ, सीएचओ और तकनीकी सहायक शामिल हैं।

कनेक्टिविटी का 'सुपर एक्सप्रेसवे': बांदीकुई-जयपुर और अन्य सड़कें

प्रधानमंत्री सड़क संपर्क को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उपहार देंगे:

  • जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे: 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, जिससे जयपुर से दिल्ली की राह और आसान होगी।
  • 6-लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे: अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पैकेज-7 का लोकार्पण।
  • जोधपुर एलीवेटेड रोड: जोधपुर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म करने के लिए 4-लेन एलीवेटेड रोड की आधारशिला।

पानी और बिजली: राजस्थान की रगों में दौड़ेगा विकास

सरकार की 'हर घर जल' और 'अक्षय ऊर्जा' की प्रतिबद्धता को यहाँ मूर्त रूप मिलेगा:

  • पेयजल परियोजनाएं: नोनेरा और परवान-अकावाद पेयजल परियोजनाओं के कुल 9 पैकेजों की आधारशिला रखी जाएगी।
  • ऊर्जा क्षेत्र: राजस्थान के रिन्यूएबल एनर्जी जोन (REZ) से बिजली निकासी के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम का उद्घाटन। साथ ही 220 KV और 400 KV के नए ग्रिड सबस्टेशनों की नींव रखी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग